Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 22/05/2026

सम्वत् : 2083 

मास : ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष 

तिथि(aaj ki tithi) :   षष्ठी तिथि 06:24 AM तक उपरांत सप्तमी तिथि 05:04 AM तक उपरांत अष्टमी

वार : शुक्रवार 

सूर्योदय : 05:48 AM 

सूर्यास्त : 07:18 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  आश्लेषा 02:08 AM तक उपरांत मघा

योग :  वृद्धि योग 08:18 AM तक, उसके बाद ध्रुव योग

करण : तैतिल 06:25 AM तक, बाद गर 05:39 PM तक, बाद वणिज 05:04 AM तक, बाद विष्टि

चन्द्रमा :   02:08 AM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा 

सूर्य :  सूर्य वृषभ राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  10:52 AM से 12:33 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

चर 05:47 AM 07:29 AM
लाभ 07:29 AM 09:10 AM
अमृत (वार वेला) 09:10 AM 10:52 AM
काल (काल वेला) 10:52 AM 12:33 PM
शुभ 12:33 PM 14:14 PM
रोग 14:14 PM 15:56 PM
उद्बेग 15:56 PM 17:37 PM
चर 17:37 PM 19:18 PM

रात का चौघड़िया  :

रोग 19:18 PM 20:37 PM
काल 20:37 PM 21:56 PM
लाभ (काल रात्रि) 21:56 PM 23:14 PM
उद्बेग 23:14 PM 00:33 AM
शुभ 00:33 AM 01:51 AM
अमृत 01:51 AM 03:10 AM
चर 03:10 AM 04:28 AM
रोग 04:28 AM 05:47 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोग आपकी चुगली कर सकते हैं। गलत संगत से आपको बचना चाहिये। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सम्पत्ति को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। प्रेमीजन से मनमुटाव हो सकता है। मौसम की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव होने की आशंका है।

वृषभ : कार्यक्षेत्र में आप अत्यधिक सक्रिय रहेंगे। धार्मिक यात्रा करने के योग बन रहे हैं। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति की प्रशंसा होगी। धन के लेन-देन में आपको सावधानी रखनी चाहिये। सम्पत्ति विवाद किसी की मध्यस्थता के कारण हल हो सकते हैं।

मिथुन : अपने मन की बातों को विश्वसनीय लोगों से ही शेयर करें। मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। जल्दबाजी में लिये गये निर्णयों के कारण परेशानी होगी। झूठ बोलने के कारण आप फँस सकते हैं। व्यर्थ की उलझनों के कारण आप परेशान होंगे। पारिवारिक जीवन तनाव जनित हो सकता है।

कर्क : कारोबार में मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। आय और व्यय में सन्तुलन बना रहेगा। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित रहेंगे। लोग अपने मन की परेशानी आपसे शेयर करेंगे। सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बेहतरीन है।

सिंह : आप कुछ बेहतर सीखने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आन्तरिक राजनीति का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों का मन पढ़ाई से विचलित हो सकता है। धर्म-कर्म में मन कम लगेगा। घर में अनुशासन बनाकर रखें। विश्वासपात्र व्यक्ति आपका भरोसा तोड़ सकता है।

कन्या : आज आप अत्यधिक व्यस्त रहने वाले हैं। आर्थिक लाभ होने से मन की चिन्ता दूर होगी। नौकरी की खोज कर रहे युवाओं को सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में रचनात्मक प्रयोग कर सकते हैं। गोपनीय बातों को साझा करने से बचें। इससे आपकी प्रतिष्ठा पर बुरा असर पड़ सकता है।

तुला  : नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। निजी सम्बन्धों में मजबूती आयेगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। छोटी-छोटी सफलताओं का पर्याप्त आनन्द उठायेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से आपको काफी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

वृश्चिक : घर में धार्मिक वातावरण रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति के द्वारा की गयी आलोचना से मन दुखी हो सकता है। सहकर्मियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। महिलायें अपने करियर को लेकर कुछ नया प्लान कर सकती हैं। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं।

धनु : आज आपको अपना मन शान्त रखने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धियों से आपको चुनौती मिल सकती है। ससुराल पक्ष की कुछ चिन्ता रहेगी। अनुसन्धान सम्बन्धी गतिविधियों में आपका मन लगेगा। कुछ आध्यात्मिक अनुभव आपको हो सकते हैं। अपनी योजनाओं को किसी से साझा न करें।

मकर : अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे। सहकर्मियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। अपनी वाणी में सौम्यता बनाये रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। सोशल मीडिया पर आप अत्यधिक सक्रिय रहेंगे। रोजगार के नये अवसर बनने की सम्भावना है।

कुम्भ : रुका हुआ कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो जायेगा। पुरानी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। ऑनलाइन शॉपिंग में अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। छात्र पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। शत्रु आपके कार्य में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। दोस्तों के साथ गम्भीर विषयों पर चर्चा करेंगे।

मीन : सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। निजी व्यवसाय में काम का दबाव बढ़ने वाला है। मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलने से नाखुश हो सकते हैं। सन्तान का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। ससुराल पक्ष के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है।

FROM AROUND THE WEB