Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 25/05/2026

सम्वत् : 2083 

मास : ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष 

तिथि(aaj ki tithi) :   दशमी तिथि 05:11 AM तक उपरांत एकादशी

वार : सोमवार 

सूर्योदय : 05:46 AM 

सूर्यास्त : 07:20 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  उत्तर फाल्गुनी 04:08 AM तक उपरांत हस्त

योग :  वज्र योग 03:15 AM तक, उसके बाद सिद्धि योग

करण :  तैतिल 04:47 PM तक, बाद गर 05:11 AM तक, बाद वणिज

चन्द्रमा :  09:07 AM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा 

सूर्य :  सूर्य वृषभ राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  07:28 AM से 09:10 AM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

अमृत 05:46 AM 07:28 AM
काल (काल वेला) 07:28 AM 09:10 AM
शुभ 09:10 AM 10:51 AM
रोग 10:51 AM 12:33 PM
उद्बेग 12:33 PM 14:15 PM
चर 14:15 PM 15:57 PM
लाभ (वार वेला) 15:57 PM 17:38 PM
अमृत 17:38 PM 19:20 PM

रात का चौघड़िया  :

चर 19:20 PM 20:38 PM
रोग 20:38 PM 21:57 PM
काल 21:57 PM 23:15 PM
लाभ (काल रात्रि) 23:15 PM 00:33 AM
उद्बेग 00:33 AM 01:51 AM
शुभ 01:51 AM 03:10 AM
अमृत 03:10 AM 04:28 AM
चर 04:28 AM 05:46 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : राजनीति से जुड़े लोगों की परेशानियाँ दूर होंगी। विद्यार्थियों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। उधार दिया हुआ धन आपको वापस करना पड़ सकता है। आय के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। आपका स्वभाव थोड़ा अड़ियल रहेगा।

वृषभ :अपनी गलतियों को सुधारने के लिये दिन बहुत अच्छा है। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों से धन लाभ होगा। अटके हुये कार्यों में तेजी आयेगी। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा। नये काम की शुरुआत करने का विचार बनायेंगे। सन्तान की सफलता से उत्साहित रहेंगे।

मिथुन : प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। घर के कार्यों को आज प्राथमिकता देंगे। कारोबार में ग्राहकों के रवैये से नाखुश हो सकते हैं। मानसिक तनाव का असर आपके काम और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। अपशब्दों का प्रयोग करने से बचें।

कर्क : कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी। आप अपने काम में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। बौद्धिक कार्यों में आप अत्यधिक ध्यान देंगे। समाज में आपकी ख्याति में वृद्धि होगी।

सिंह : विदेश से जॉब के अवसर मिल सकते हैं। करियर को लेकर नयी दिशा प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी से परामर्श लेना लाभकारी होगा। वैचारिक मतभेदों को अपने व्यक्तिगत सम्बन्धों पर हावी न होने दें। जो काम आप काफी दिनों से टाल रहे थे, वह आपको आज करना पड़ सकता है।

कन्या : आज युवा उद्यमियों को सम्मान मिल सकता है। मित्रों से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी। घर की सुख-शान्ति बनी रहेगी। आपकी आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। कला जगत से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष शुभ है।

तुला  : आज का दिन सामान्य रहेगा। परिजनों के साथ बैठकर गम्भीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दैनिक कार्यों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। आसपास के लोगों के व्यवहार पर नजर बनाये रखें। कब्ज और गैस की समस्या बढ़ेगी।

वृश्चिक : आज आप अत्यधिक ऊर्जावान अनुभव करेंगे। पूजा-पाठ और सत्संग में आप भाग लेंगे। खानपान पर आप अत्यधिक धन खर्च करेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलने की सम्भावना है।

धनु : आपकी जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा। घर में बुजुर्ग आपके विचारों से सहमत रहेंगे। प्रशासन से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में आपको थोड़ी असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा।

मकर : अपने विचारों को लेकर थोड़े स्पष्ट रहें। जीवनसाथी की अहमियत को समझें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। मन की चंचलता पर नियन्त्रण रखें। कर्ज और उधार चुकाने के लिये दिन बहुत अच्छा है।

कुम्भ : आज आपकी परिस्थितियाँ काफी कमजोर रहने वाली हैं। इसीलिये आपको सोच-समझकर ही निर्णय लेने चाहिये। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या होगी। पेट के विकार परेशान कर सकते हैं। ईर्ष्यालु लोग आपके विषय में गलत बातें प्रचारित कर सकते हैं। आय में कमी होने से आत्मविश्वास में कुछ कमी महसूस हो सकती है।

मीन : आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। परिजनों का व्यवहार आपके प्रति बहुत ही अच्छा रहेगा। अपनी सफलता का भरपूर आनन्द उठायेंगे। मित्र आपकी प्रत्येक कार्य में सहायता करेंगे। जीवनसाथी के प्रति प्रेमभाव उत्पन्न होगा। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

FROM AROUND THE WEB