Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 03/06/2026

सम्वत् : 2083 

मास : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष 

तिथि(aaj ki tithi) : तृतीया तिथि 09:21 PM तक उपरांत चतुर्थी

वार : बुधवार 

सूर्योदय : 05:44 AM 

सूर्यास्त : 07:24 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :   पूर्वाषाढ़ा 12:59 AM तक उपरांत उत्तराषाढ़ा

योग :   शुभ योग 08:11 AM तक, उसके बाद शुक्ल योग

करण : वणिज 08:12 AM तक, बाद विष्टि 09:21 PM तक, बाद बव

चन्द्रमा : चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा |

सूर्य :  सूर्य वृषभ राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 12:34 PM से 02:17 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

लाभ 05:44 AM 07:27 AM
अमृत 07:27 AM 09:09 AM
काल (काल वेला) 09:09 AM 10:52 AM
शुभ 10:52 AM 12:34 PM
रोग (वार वेला) 12:34 PM 14:17 PM
उद्बेग 14:17 PM 15:59 PM
चर 15:59 PM 17:42 PM
लाभ 17:42 PM 19:25 PM

रात का चौघड़िया  :

उद्बेग 19:25 PM 20:42 PM
शुभ 20:42 PM 21:59 PM
अमृत 21:59 PM 23:17 PM
चर 23:17 PM 00:34 AM
रोग 00:34 AM 01:52 AM
काल 01:52 AM 03:09 AM
लाभ (काल रात्रि) 03:09 AM 04:27 AM
उद्बेग 04:27 AM 05:44 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आज अपने अधिकारियों से ज्यादा बहसबाजी न करें। विवादित मामले उभरने की आशंका है। घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण काम पूर्ण हो सकता है। उधार दिया हुआ धन फंस सकता है। उच्च शिक्षा के लिये विदेश यात्रा कर सकते हैं।

वृषभ : आज स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। शत्रु पक्ष को कमजोर आँकने की गलती न करें। घर की सफाई में व्यस्त हो सकते हैं। बच्चों की परेशानियों को समझें। शाम के समय जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

मिथुन : नये कार्यों की शुरुआत करने के लिये दिन शुभ है। नौकरी में आपको प्रशंसा प्राप्त होगी। साझेदारी में काम करने से लाभ मिलेगा। परिवार में विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। भाई-बन्धुओं के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। आपकी आय में वृद्धि होगी।

कर्क : कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की आज्ञा का पालन करना पड़ेगा। अनावश्यक बातों पर ध्यान न दें। गूढ़ विषयों का अध्ययन करने में रुचि जागृत होगी। विरोधियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। समाज में आपकी ख्याति में वृद्धि होगी।

सिंह : आपकी अच्छी आदतों से लोग प्रसन्न होंगे। सामाजिक कार्य में आपका मन लगेगा। छोटे मोटे तनावों को अपने ऊपर हावी न होने दें। विद्यार्थी आज नया सीखने का प्रयास करेंगे। आपके सलाह से लोगों को लाभ होगा। मित्रों से अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं।

कन्या : अपनी क्षमताओं को विकसित करने का प्रयास करें। मित्र आपसे मिलने घर आ सकते हैं। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। शेयर मार्केट से लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में नया प्रयोग करेंगे। परोपकार में धन खर्च करेंगे।

तुला  :कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद सौंपा जा सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पलों का आनन्द उठायेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय होगा। आप पिकनिक के लिये जा सकते हैं। सरकारी कार्यों में आपको काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

वृश्चिक : दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। अचल सम्पत्ति की ख़रीदारी कर सकते हैं। इष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अति आत्मविश्वास के कारण नुकसान हो सकता है। परिजनों के साथ संवाद बनाकर रखें। मन का तनाव दूर होगा। जीवन में तरक्की के नये अवसर बनेंगे।

धनु : आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। धर्म कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में उच्च पद प्राप्त होने की सम्भावना है। मनोनुकूल काम होने से आप प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में बढ़ोत्तरी होने के योग बन रहे हैं।

मकर : आपकी सोच के अनुसार काम नहीं होंगे। विद्यार्थियों को एकाग्रता में कमी महसूस होगी। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। दवाइयों पर धन खर्च हो सकता है। क्रोध पर नियन्त्रण रखें। निरर्थक कार्यों में समय बर्बाद होगा।

कुम्भ : कार्यक्षेत्र में काम का दबाव कम होगा। कला जगत से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। आय की स्थिति मजबूत रहेगी। परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार आयेगा। पुराने मित्रों के माध्यम से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। काम के तरीके में बदलाव ला सकते हैं।

मीन : आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रबन्धन सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों को आप समय देंगे। स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। काम करने के तरीके में बदलाव ला सकते हैं।

FROM AROUND THE WEB