Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 05/06/2026
सम्वत् : 2083
मास : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : पंचमी तिथि 01:20 AM तक उपरांत षष्ठी
वार : शुक्रवार
सूर्योदय : 05:44 AM
सूर्यास्त : 07:25 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : श्रवण
योग : ब्रह्म योग 09:42 AM तक, उसके बाद इन्द्र योग
करण : कौलव 12:28 PM तक, बाद तैतिल 01:20 AM तक, बाद गर
चन्द्रमा : चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य वृषभ राशि पर है
राहु काल : राहु काल 10:52 AM से 12:35 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| चर | 05:44 AM | 07:27 AM |
| लाभ | 07:27 AM | 09:09 AM |
| अमृत (वार वेला) | 09:09 AM | 10:52 AM |
| काल (काल वेला) | 10:52 AM | 12:35 PM |
| शुभ | 12:35 PM | 14:17 PM |
| रोग | 14:17 PM | 16:00 PM |
| उद्बेग | 16:00 PM | 17:43 PM |
| चर | 17:43 PM | 19:26 PM |
रात का चौघड़िया :
| रोग | 19:26 PM | 20:43 PM |
| काल | 20:43 PM | 22:00 PM |
| लाभ (काल रात्रि) | 22:00 PM | 23:17 PM |
| उद्बेग | 23:17 PM | 00:35 AM |
| शुभ | 00:35 AM | 01:52 AM |
| अमृत | 01:52 AM | 03:09 AM |
| चर | 03:09 AM | 04:26 AM |
| रोग | 04:26 AM | 05:44 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : करियर के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। उलझा हुआ धन आपको प्राप्त होगा। परिजनों का बेहतरीन सहयोग मिलने की सम्भावना है। जीवनसाथी को करियर में बड़ी सफलता मिलने की सम्भावना बन रही है। छोटे बच्चों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।
वृषभ : आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यर्थ के कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। कानूनी मामलों को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। भारी भोजन का सेवन करने से बचें। आज आप अनुसन्धान के मूड में हो सकते हैं। बजट का ध्यान रखते हुये काम करें।
मिथुन : अति आत्मविश्वास से बचें। प्रेम सम्बन्धों में तनाव की आशंका है। आत्मकेन्द्रित होने के कारण मित्रगण आपसे नाराज हो सकते हैं। बुजुर्ग लोगों को घुटने एवं कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। जीवनसाथी से कोई बात न छिपायें।
कर्क : वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। साझेदारी में व्यवसाय शुरू करने की योजना बना सकते हैं। धर्म-कर्म में आपकी अभिरुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है।
सिंह : स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने का प्रयास करें। यदि किसी महत्त्वपूर्ण बैठक के लिये जा रहे हैं, तो आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। उधार लेन-देन सावधानीपूर्वक करें। प्रशासन से जुड़े लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा।
कन्या : अप्रत्याशित खर्चों में वृद्धि हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को तनाव हो सकता है। बच्चों की गलत आदतों को अनदेखा न करें। बातचीत के दौरान सरल शब्दों का प्रयोग करें। कुछ लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकालने की कोशिश करेंगे।
तुला :कार्यक्षेत्र की समस्याओं को दूर करने में सफलता मिलेगी। आज आपको दौड़-धूप अधिक करनी पड़ेगी। रियल एस्टेट में सावधानीपूर्वक निवेश करें। पुराने दोस्तों से आज मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं।
वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। मार्केटिंग सम्बन्धी कारोबारियों को लाभ होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में आनन्द का अनुभव करेंगे। व्यावसायिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। जीवनशैली में नयापन आयेगा। नयी नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं।
धनु : आज आपको झूठ बोलने से बचना चाहिये। परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। सन्तान को लेकर कुछ चिन्तित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन में थोड़ी कठिनाई होगी। स्वार्थी प्रवृत्ति के लोगों से आपको परेशानी होगी।
मकर : आज अपने काम का भरपूर आनन्द उठायेंगे। विदेश यात्रा की सम्भावना बन रही है। खरीदारी के दौरान अपने बजट का ध्यान रखें। आज आप ऑनलाइन शॉपिंग में अत्यधिक व्यस्त हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार को धन उधार देना पड़ सकता है।कुम्भ : राजनीतिज्ञ लोगों के लिये दिन शुभ नहीं है। परिस्थितियों पर क्रोध करने के बजाय उन्हें शान्ति से निपटायें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कारोबार में विस्तार करने में कठिनाई होगी। दिखावे के चक्कर में अपना नुकसान न करवायें। जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है।

