Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 28/06/2026
सम्वत् : 2083
मास : ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : चतुर्दशी तिथि 03:06 AM तक उपरांत पूर्णिमा |
वार : रविवार
सूर्योदय : 05:47 AM
सूर्यास्त : 07:32 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : ज्येष्ठा 01:08 AM तक उपरांत मूल
योग : शुभ योग 01:29 PM तक, उसके बाद शुक्ल योग
करण : गर 01:55 PM तक, बाद वणिज 03:06 AM तक, बाद विष्टि
चन्द्रमा : 01:08 AM तक चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य मिथुन राशि पर है
राहु काल : राहु काल 05:49 PM से 07:32 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| उद्बेग | 05:47 AM | 07:30 AM |
| चर | 07:30 AM | 09:13 AM |
| लाभ | 09:13 AM | 10:56 AM |
| अमृत (वार वेला) | 10:56 AM | 12:40 PM |
| काल (काल वेला) | 12:40 PM | 14:23 PM |
| शुभ | 14:23 PM | 16:06 PM |
| रोग | 16:06 PM | 17:49 PM |
| उद्बेग | 17:49 PM | 19:32 PM |
रात का चौघड़िया :
| शुभ | 19:32 PM | 20:49 PM |
| अमृत | 20:49 PM | 22:06 PM |
| चर | 22:06 PM | 23:23 PM |
| रोग | 23:23 PM | 00:40 AM |
| काल | 00:40 AM | 01:57 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 01:57 AM | 03:13 AM |
| उद्बेग | 03:13 AM | 04:30 AM |
| शुभ | 04:30 AM | 05:47 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : आपके काम समय पर पूरे न होने से नुकसान होगा। नया काम शुरू करने में जल्दबाजी न करें। रुका हुआ धन आपको वापस मिलने में परेशानी होगी। मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाही कर सकते हैं। गरिष्ठ भोजन करने से आपको बचना चाहिये।
वृषभ : रिश्तेदारों के माध्यम से आपको धन-लाभ हो सकता है। विदेश में रहने वाले लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। बच्चे पढ़ाई पर ध्यान देंगे। अविवाहित लोगों के विवाह को लेकर योग बन रहे हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।
मिथुन : आपकी प्रतिभा की कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। काम की अधिकता के बावजूद आप परिवार को समय देंगे। उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। घर की मरम्मत की योजना बना सकते हैं।
कर्क : सन्तान की उन्नति से आपका मन प्रसन्न होगा। पैतृक धन-सम्पदा में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में आपका विश्वास बढ़ेगा। कानूनी मामलों में आपको विजय मिलने की सम्भावना है। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी।
सिंह : आपको अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखना चाहिये। हृदय रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है। छात्र पढ़ाई को लेकर थोड़ी लापरवाही कर सकते हैं। अपना व्यवहार किसी के प्रति खराब न करें। अपनी कार्यक्षमता का ध्यान रखें। आपको बुद्धि-विवेक से काम करना चाहिये।
कन्या : आप अपने काम से सन्तुष्ट रहेंगे। आपकी कोई महत्वाकान्क्षा पूर्ण हो सकती है। आज आप काफी मेहनत करेंगे। धार्मिक कार्यों और गूढ़ विषयों में आप रुचि लेंगे। आप अपने काम को लेकर समर्पित रहेंगे।
तुला : पारिवारिक सदस्यों के साथ पर्यटन की योजना बनायेंगे। कड़वे शब्दों का प्रयोग न करें। रिश्तेदारों के ऊपर आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। खर्चीली वृत्ति के कारण आपकी बचत पर बुरा असर पड़ेगा। मित्रों के साथ छोटी सी बात पर झगड़ा हो सकता है।
वृश्चिक : पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद कम होंगे। रुकी हुयी आय आपको वापस मिल सकती है। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को यात्रा करनी पड़ेगी। मनोरञ्जन में आप काफी समय बितायेंगे। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।
धनु : सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। परिजनों के साथ मतभेद उभर सकते हैं। बेरोजगार लोगों को परिवार का दबाव महसूस हो सकता है। अति-आत्मविश्वास के कारण आप परिस्थितियों का आकलन करने में चूक कर सकते हैं। सहकर्मी आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे।
मकर : धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आप महत्त्वपूर्ण मीटिंग में सम्मिलित हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। आज आप ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं।
कुम्भ : अपने करियर को लेकर अत्यधिक सक्रिय रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। दोस्तों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार में अपेक्षा से अधिक धन-लाभ मिलेगा। आय के नये स्रोत विकसित होंगे।

