Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 30/06/2026
सम्वत् : 2083
मास :आषाढ़ कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : प्रतिपदा
वार : मंगलवार
सूर्योदय : 05:47 AM
सूर्यास्त : 07:32 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा
योग : ब्रह्म योग 03:18 PM तक, उसके बाद इन्द्र योग
करण : बालव 06:33 PM तक, बाद कौलव
चन्द्रमा : चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य मिथुन राशि पर है
राहु काल : राहु काल 04:06 PM से 05:49 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| रोग | 05:48 AM | 07:31 AM |
| उद्बेग (वार वेला) | 07:31 AM | 09:14 AM |
| चर | 09:14 AM | 10:57 AM |
| लाभ | 10:57 AM | 12:40 PM |
| अमृत | 12:40 PM | 14:23 PM |
| काल (काल वेला) | 14:23 PM | 16:06 PM |
| शुभ | 16:06 PM | 17:49 PM |
| रोग | 17:49 PM | 19:32 PM |
रात का चौघड़िया :
| काल | 19:32 PM | 20:49 PM |
| लाभ (काल रात्रि) | 20:49 PM | 22:06 PM |
| उद्बेग | 22:06 PM | 23:23 PM |
| शुभ | 23:23 PM | 00:40 AM |
| अमृत | 00:40 AM | 01:57 AM |
| चर | 01:57 AM | 03:14 AM |
| रोग | 03:14 AM | 04:31 AM |
| काल | 04:31 AM | 05:48 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : कार्यक्षेत्र में लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। यदि आप किसी नये काम से जुड़े हुये हैं तो आपके कार्य को महत्त्व मिलेगा। आज महत्त्वपूर्ण कार्य आरम्भ कर सकते हैं। पुरानी मित्रता प्रेम सम्बन्धों में बदल सकती है। उच्चशिक्षा को लेकर आ रहे अवरोध दूर होंगे।
वृषभ : यदि आपके कार्य रुक रहे हैं तो उनको लेकर तनाव न लें, बल्कि अपनी गुणवत्ता को और बढ़ायें। अपने सुख-दुख को जीवनसाथी के साथ अवश्य शेयर करें। उच्च अधिकारियों के साथ सम्वादहीनता आपको भारी पड़ सकती है। आज आप इन्टरनेट पर अत्यधिक व्यस्त रहने वाले हैं। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर चिन्तित रहेगा।
मिथुन : दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पुराने दोस्तों से काफी अच्छी सूचना मिल सकती है। महत्त्वपूर्ण व्यापारिक निर्णय आपको स्वयं ही लेने चाहिये। विद्यार्थी आज अध्ययन को काफी समय देंगे। विदेश यात्रा में आ रही बाधा आज दूर होने की सम्भावना है।
कर्क : नये विचारों को परखने एवं अपनाने के लिये अनुकूल दिन है। आवश्यक काम थोड़ी देर से ही सही पर पूरी तरह से पूर्ण और सफल होंगे। मार्केटिंग आदि से जुड़ी गतिविधियों से लाभ होगा। समाज और परिवार के बीच आप अत्यन्त सक्रिय रहेंगे। अपनी बुद्धिमत्ता से बाधाओं पर नियन्त्रण पा लेंगे। आपको जीवनसाथी की देखभाल करनी पड़ेगी।
सिंह : प्रेमी जोड़े विवाह को लेकर उत्सुक रहेंगे। जिसमें उन्हें परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। सम्पत्ति से जुड़े मामलों से लाभ होगा। सन्तान की उन्नति से उत्साहित होंगे। छात्र भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। फ्रीलान्स कार्य करने वाले लोगों की आय बढ़ सकती है।
कन्या : कानूनी मामलों में गलतियाँ हो सकती हैं। सहयोगी लोग ही आपसे विश्वासघात करते हैं। इसीलिये आज आपको सावधान रहना चाहिये। यद्यपि घर का वातावरण अच्छा रहेगा। किन्तु कुछ लोग आपके आचरण को लेकर थोड़े नाराज भी हो सकते हैं।
तुला : आज बड़ी व्यावसायिक डील मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में नये दोस्त बन सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी। आपके सभी कम तय समय पर पूरे होंगे। प्रेमीजन को आज प्रपोज भी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन की अनबन दूर होगी।
वृश्चिक : जीवनसाथी के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। रचनात्मक कार्यों में आप विशेष रुचि लेंगे। मेहनत वाले कार्यों को आज करना उचित नहीं है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आज आप घर-परिवार को पर्याप्त समय देंगे। उच्चशिक्षा ले रहे विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
धनु : आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पढ़ाई और करियर को लेकर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन अत्यन्त सुखमय रहेगा। अपने कर्म पर विश्वास रखें। नये विचारों को खुले मन से स्वीकारें। इससे आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा।
मकर : सम्पत्ति के मामलों में आपको सावधान रहना चाहिये। अधिक लोभ न करें, अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। अपनी जॉब से कुछ असन्तुष्ट हो सकते हैं। अनावश्यक बातों पर अधिक ध्यान न दें। पारिवारिक खर्चों में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है। आपको बहुत अधिक श्रम करना पड़ेगा।
कुम्भ : आज दिन प्रसन्नता और उत्साह में व्यतीत होगा। विवाह योग्य जातकों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपसी सहमति के द्वारा विवादों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। व्यापार में नवाचारी परिवर्तन करने के लिये अत्यधिक शुभ दिन है। घर का वातावरण अत्यन्त सुखद रहेगा।

