Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 03/07/2026
सम्वत् : 2083
मास :आषाढ़ कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : तृतीया तिथि 11:20 AM तक उपरांत चतुर्थी
वार : शुक्रवार
सूर्योदय : 05:48 AM
सूर्यास्त : 07:32 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : श्रवण 11:46 AM तक उपरांत धनिष्ठा
योग : विष्कुम्भ योग 04:59 PM तक, उसके बाद प्रीति योग
करण : विष्टि 11:20 AM तक, बाद बव 12:03 AM तक, बाद बालव
चन्द्रमा : 12:48 AM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य मिथुन राशि पर है
राहु काल : राहु काल 10:58 AM से 12:40 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| चर | 05:49 AM | 07:32 AM |
| लाभ | 07:32 AM | 09:15 AM |
| अमृत (वार वेला) | 09:15 AM | 10:58 AM |
| काल (काल वेला) | 10:58 AM | 12:40 PM |
| शुभ | 12:40 PM | 14:23 PM |
| रोग | 14:23 PM | 16:06 PM |
| उद्बेग | 16:06 PM | 17:49 PM |
| चर | 17:49 PM | 19:32 PM |
रात का चौघड़िया :
| रोग | 19:32 PM | 20:49 PM |
| काल | 20:49 PM | 22:06 PM |
| लाभ (काल रात्रि) | 22:06 PM | 23:24 PM |
| उद्बेग | 23:24 PM | 00:41 AM |
| शुभ | 00:41 AM | 01:58 AM |
| अमृत | 01:58 AM | 03:15 AM |
| चर | 03:15 AM | 04:32 AM |
| रोग | 04:32 AM | 05:49 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : कार्यक्षेत्र में उच्चपद प्राप्त होगा। निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों के लिये दिन बेहतरीन रहने वाला है। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। टीमवर्क के माध्यम से उलझे मामलों को सम्भाल लेंगे। मार्केटिंग पर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
वृषभ : आपके मन में आत्मसन्तोष की भावना रहेगी। दूसरों की जिम्मेदारियाँ भी आपको उठानी पड़ सकती हैं। आपकी अपेक्षा के अनुसार आज सभी काम हो जायेंगे। विदेश यात्रा को लेकर बाधा दूर होगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं।
मिथुन : कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव करना पड़ सकता है। आवश्यक काम दूसरों के भरोसे कतई न छोड़ें। हित शत्रु आपकी भावनाओं का अनुचित लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। महिलाओं को अपनी सेहत को लेकर जागरूक रहना चाहिये। विटामिन की कमी के कारण कमजोरी हो सकती है।
कर्क : दाम्पत्य जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। पहले की गयी मेहनत का आपको सुखद परिणाम प्राप्त होगा। व्यापार में नये सहयोगी जुड़ सकते हैं। मांगलिक आयोजनों में भाग लेने से लाभ होगा। वाद-विवाद और चर्चाओं में आप दूसरों के ऊपर भारी पड़ेंगे। आपके सामाजिक सम्बन्ध और अधिक प्रगाढ़ होंगे।
सिंह : आज अपने काम से काम रखें। दूसरे लोगों के मामलों को लेकर अधिक सोच-विचार न करें। कानूनी अड़चनों से छुटकारा मिलेगा। बुरी संगत से आपको बचने की आवश्यकता है। आध्यात्मिक चर्चाओं से आपका दृष्टिकोण बदल सकता है। उच्च रक्तचाप के रोगियों को क्रोध करने से बचना चाहिये।
कन्या : समाज में आपका नाम ऊँचा होगा। रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। लोग आपकी कला एवं योग्यता को सम्मान देंगे। आज आप नव समाचारों को लेकर अत्यन्त उत्सुक रहेंगे। प्रेम विवाह के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी।
तुला : अधिकारियों का विश्वास आपके ऊपर से कुछ कम हो सकता है। आज अपने काम एवं जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में थोड़ी कमी रहेगी। व्यर्थ की बातों का तनाव न लें। बड़ों के द्वारा दिया गया सुझाव आपके काफी काम आयेगा।
वृश्चिक : किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। अपने प्रयासों को कमजोर न पड़ने दें। आपकी सलाहों से लोगों को लाभ होगा। अपने स्वभाव में सकरात्मकता बनाये रखें। अविवाहित महिला जातकों को विवाह की चिन्ता रहेगी।
धनु : इन्टरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान दें। प्रेमीजन से अपने दिल की बातें शेयर करने से मन हल्का होगा। गृह कार्यों में आज अत्यधिक व्यस्त हो सकते हैं। दूरस्थ परिजनों के साथ बातें होंगी।
मकर : नयी सम्पत्ति खरीदने का विचार बनायेंगे। आज आप अपने आप में ही व्यस्त रहेंगे। अविवाहितों को प्रेम-प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर अत्यन्त उत्सुक रहेंगे। व्यापार में जबरदस्त उन्नति होगी। किसी महत्त्वपूर्ण मीटिंग में शामिल हो सकते हैं।
कुम्भ : आज आपको उधार लेने से बचना चाहिये। कार्यस्थल में आपका प्रभाव घट सकता है। कोई नकारात्मक समाचार मिलने की सम्भावना है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। पेट में गैस की समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।

