Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 08/07/2026
सम्वत् : 2083
मास :आषाढ़ कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : अष्टमी तिथि 12:21 PM तक उपरांत नवमी
वार : बुधवार
सूर्योदय : 05:50 AM
सूर्यास्त : 07:32 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : रेवती 04:00 PM तक उपरांत अश्विनी
योग : अतिगण्ड योग 12:37 PM तक, उसके बाद सुकर्मा योग
करण : कौलव 12:22 PM तक, बाद तैतिल 11:35 PM तक, बाद गर
चन्द्रमा : 04:00 PM तक चन्द्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य मिथुन राशि पर है
राहु काल : राहु काल 12:41 PM से 02:24 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| लाभ | 05:51 AM | 07:33 AM |
| अमृत | 07:33 AM | 09:16 AM |
| काल (काल वेला) | 09:16 AM | 10:59 AM |
| शुभ | 10:59 AM | 12:41 PM |
| रोग (वार वेला) | 12:41 PM | 14:24 PM |
| उद्बेग | 14:24 PM | 16:07 PM |
| चर | 16:07 PM | 17:49 PM |
| लाभ | 17:49 PM | 19:32 PM |
रात का चौघड़िया :
| उद्बेग | 19:32 PM | 20:49 PM |
| शुभ | 20:49 PM | 22:07 PM |
| अमृत | 22:07 PM | 23:24 PM |
| चर | 23:24 PM | 00:42 AM |
| रोग | 00:42 AM | 01:59 AM |
| काल | 01:59 AM | 03:16 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 03:16 AM | 04:34 AM |
| उद्बेग | 04:34 AM | 05:51 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : आज आपके ऊपर कार्यभार की अधिकता रहेगी। एक ही काम को बार-बार करना पड़ सकता है। महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। महत्त्वपूर्ण कार्यों को जल्दबाजी में करने से बचें। पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है।
वृषभ : आपके खर्चों में कमी आयेगी। व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ मिलने से काफी अच्छा एवं सहज महसूस करेंगे। सोशल मीडिया पर आप अत्यधिक सक्रिय रहेंगे। प्रेम-सम्बन्धों को लेकर परेशानी होगी। आर्थिक मामलों के लिये दिन बहुत अच्छा है। विवादित मामलों में विजय मिल सकती है।
मिथुन : आप लोगों से सम्मान की अपेक्षा रखेंगे। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ आपकी दोस्ती बढ़ सकती है। रुचिपूर्ण कार्य करने के अवसर मिलेंगे।। सभी कार्य आपके अनुसार होने से मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति में आप विशेष रुचि ले सकते हैं।
कर्क : आज आपको सकारात्मक बने रहना चाहिये। अपरिचित लोगों से अधिक तालमेल न बढ़ायें। बच्चे पढ़ाई के बजाय दूसरे कार्यों में समय अधिक खर्च करेंगे। दोस्तों के साथ व्यापारिक सम्बन्धों को लेकर चर्चा हो सकती है। धीमी गति से आपके काम बनते प्रतीत होंगे। शाम के समय कहीं घूमने जा सकते हैं।
सिंह : आपकी अच्छी सलाह भी लोगों को समझ नहीं आयेगी। इसीलिये बिना माँगे किसी को सलाह न दें। पुराने विवाद दोबारा उठ खड़े हो सकते हैं। आज आप कोई नया काम शुरू करने से बचें। महिलायें किचन में काम करने के दौरान सावधानी रखें। किसी की गारण्टी न लें, वरना नुकसान हो सकता है।
कन्या : आप अनेक लोगों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। आवश्यक कार्य समय से पहले पूर्ण हो जायेंगे। आपके प्रेम सम्बन्ध अत्यन्त मधुर रहने वाले हैं। सामाजिक सम्पर्क में वृद्धि होगी। तनाव के बावजूद कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा।
तुला : आज आपका दिन अत्यधिक व्यस्त रहेगा। पैतृक सम्पत्ति के मामलों के उलझने की सम्भावना बन रही है। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। एक साथ अनेक कार्य सम्भालने पड़ेंगे। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने को मिलेगा।
वृश्चिक : अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये खानपान और योग पर ध्यान दें। प्रेमीजन को आज मूल्यवान उपहार दे सकते हैं। इससे आपके सम्बन्ध और भी घनिष्ट और मधुर होंगे। मित्रों के भरोसे अपने महत्त्वपूर्ण काम न छोड़ें। बच्चे बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य पसन्द कर सकते हैं।
धनु : आप जिस काम को आसान मान रहे थे, वह आपको आज काफी परेशान कर सकता है। रिश्तेदारों के कारण कुछ तनाव हो सकता है। अपशब्दों का बिल्कुल प्रयोग न करें। विद्यार्थी करियर को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दूसरों की सहायता करके आपको आत्मसन्तुष्टि महसूस होगी।
मकर : आज घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। दोपहर के बाद आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भौतिक भोग-विलास का भरपूर आनन्द लेंगे। व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा।
कुम्भ : आज आपको बड़े एवं प्रभावशाली लोगों से मिलना पड़ सकता है। भविष्य को ध्यान में रखते हुये नये कार्यों की ओर प्रवृत्त हो सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभायेंगे। महिलाओं को अपमानजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे।

