Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 10/07/2026

सम्वत् : 2083 

मास :आषाढ़ कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) :  दशमी तिथि 08:16 AM तक उपरांत एकादशी तिथि 05:22 AM तक उपरांत द्वादशी

वार : शुक्रवार 

सूर्योदय : 05:50 AM 

सूर्यास्त : 07:32 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : भरणी 01:15 PM तक उपरांत कृत्तिका

योग :  धृति योग 07:14 AM तक, उसके बाद शूल योग 03:50 AM तक, उसके बाद गण्ड योग 

करण :  विष्टि 08:16 AM तक, बाद बव 06:53 PM तक, बाद बालव 05:23 AM तक, बाद कौलव

चन्द्रमा : 06:44 PM तक चन्द्रमा मेष उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा 

सूर्य :  सूर्य मिथुन राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 10:59 AM से 12:42 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

चर 05:52 AM 07:34 AM
लाभ 07:34 AM 09:17 AM
अमृत (वार वेला) 09:17 AM 10:59 AM
काल (काल वेला) 10:59 AM 12:42 PM
शुभ 12:42 PM 14:24 PM
रोग 14:24 PM 16:07 PM
उद्बेग 16:07 PM 17:49 PM
चर 17:49 PM 19:32 PM

रात का चौघड़िया  :

रोग 19:32 PM 20:49 PM
काल 20:49 PM 22:07 PM
लाभ (काल रात्रि) 22:07 PM 23:24 PM
उद्बेग 23:24 PM 00:42 AM
शुभ 00:42 AM 01:59 AM
अमृत 01:59 AM 03:17 AM
चर 03:17 AM 04:35 AM
रोग 04:35 AM 05:52 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : घर की आन्तरिक सजावट में कुछ बदलाव करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। ऑनलाइन पेमेन्ट को लेकर समस्या हो सकती है। व्यावसायिक डील आसानी से हो जायेगी। छात्र अपने करियर को लेकर फोकस करेंगे।

वृषभ : अपने हितों और अधिकारों के प्रति सावधान रहें। मन में नये कार्यों को लेकर भरपूर उत्साह रहेगा। पाचन क्रिया को लेकर परेशानी होगी। जॉब कर रहे लोगों का ऑफिस में वर्चस्व बढ़ेगा। किन्तु स्वार्थ की भावना के कारण आप लोगों के बीच अलोकप्रिय भी हो सकते हैं।

मिथुन : आपके मन में किसी स्वजन के प्रति जो सन्देह था, वह दूर होगा। बातचीत के दौरान आप संयमित रहने का प्रयास करें। पैतृक सम्पत्ति के मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रम में आपको सम्मान मिल सकता है। विरोधियों से आप सावधान रहें।

कर्क : विरोधी पक्षों पर आप भारी पड़ेंगे। सन्तान को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। कानूनी मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। व्यापारिक साझेदारों से सम्बन्ध खराब न हों, इसका ध्यान रखें। अपने स्वास्थ्य और जीवनशैली को व्यवस्थित रखना अत्यन्त आवश्यक है। शाम को दवाइयों पर कुछ अनावश्यक खर्च आपके सामने आ सकते हैं।

सिंह : आज घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। पारिवारिक जीवन में शान्ति का वातावरण रहेगा। सभी काम सरलता से पूर्ण होंगे। बौद्धिक कार्यों में आप अत्यधिक रुचि लेंगे। अपनी कार्यशैली में कुछ परिवर्तन करने का विचार बना सकते हैं। व्यवसायियों को लाभ के अतिरिक्त अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या : कारोबार में आपको बड़ी योजना बनानी पड़ सकती है। दोस्तों के साथ हँसी-मजाक का समय बितायेंगे। आय के नये स्रोत विकसित होंगे। किसी आवश्यक काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। किसी पराये व्यक्ति से आपको सहायता मिल सकती है।

तुला  : कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके प्रदर्शन पर नजर रखेंगे। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कार्यक्षेत्र में कठिनाई महसूस होगी। अधूरे कार्य छूटने के कारण मन व्यथित रहेगा। इस कारण आप अपने किसी परिजन पर नाराज भी हो सकते हैं। तनाव लेना किसी समस्या का हल नहीं है। इसीलिये धैर्य बनाये रखें।

वृश्चिक : आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभ नहीं उठा पायेंगे। वैवाहिक सम्बन्धों में तनाव हो सकता है। अनावश्यक व्यय पर आपको नियन्त्रण रखना चाहिये। कला और संगीत को समय अवश्य दें। आप आत्मबल में कमी महसूस कर सकते हैं।

धनु :  पारिवारिक व्यवसाय में आप बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज मित्रों से आपको महत्त्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। पिता की सेहत का ध्यान रखें। बच्चों के करियर में आ रही बाधा दूर होगी। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करेंगे।

मकर : नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। अपने निजी कार्यों को लेकर दूसरों पर निर्भरता कम करें। मित्रों के व्यवहार से मन में निराशा उत्पन्न होगी। प्रेमीजन के साथ पर्यटन के लिये जा सकते हैं। सहयोगियों की सहायता मिलने से आपके काम बनेंगे।

कुम्भ : अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें। सम्पत्ति से जुड़े मामलों को लेकर आपको सावधानी रखनी चाहिये। आज आपको आलस्य एवं प्रमाद का त्याग करना चाहिये। बच्चों को ज्यादा डाँटने-फटकारने के बजाय उन्हें समझायें। सोचे हुये कार्य देरी से ही सही किन्तु पूर्ण हो जायेंगे।

मीन : स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन हो सकता है। यात्रा काफी बेहतरीन रहेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। व्यापार में बड़े बदलाव का विचार बना सकते हैं। आपके व्यक्तित्व से लोग आकर्षित होंगे। प्रेम-सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें।

FROM AROUND THE WEB