Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 20/07/2026

सम्वत् : 2083 

मास :आषाढ़ शुक्ल पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) :   सप्तमी तिथि 04:03 AM तक उपरांत अष्टमी

वार : सोमवार

सूर्योदय : 05:55 AM 

सूर्यास्त : 07:30 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  हस्त 07:09 PM तक उपरांत चित्रा

योग : शिव योग 06:36 PM तक, उसके बाद सिद्ध योग

करण : गर 03:41 PM तक, बाद वणिज 04:03 AM तक, बाद विष्टि

चन्द्रमा : चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा 

सूर्य :  सूर्य कर्क राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  07:38 AM से 09:20 AM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

अमृत 05:57 AM 07:38 AM
काल (काल वेला) 07:38 AM 09:20 AM
शुभ 09:20 AM 11:01 AM
रोग 11:01 AM 12:43 PM
उद्बेग 12:43 PM 14:24 PM
चर 14:24 PM 16:06 PM
लाभ (वार वेला) 16:06 PM 17:47 PM
अमृत 17:47 PM 19:29 PM

रात का चौघड़िया  :

चर 19:29 PM 20:47 PM
रोग 20:47 PM 22:06 PM
काल 22:06 PM 23:24 PM
लाभ (काल रात्रि) 23:24 PM 00:43 AM
उद्बेग 00:43 AM 02:01 AM
शुभ 02:01 AM 03:20 AM
अमृत 03:20 AM 04:38 AM
चर 04:38 AM 05:57 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें। अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दें, अन्यथा आपके सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। शेयर और निवेश में सावधानी रखें। प्रेम सम्बन्धों में अभाव महसूस होगा। आपको महत्त्वपूर्ण कार्यों में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा।

वृषभ : यदि आप नया काम आरम्भ करना चाह रहे हैं, तो आपको अपनी योजनाओं में परिवर्तन करना पड़ सकता है। धन सम्बन्धी परेशानियों को दूसरों से साझा न करें। माता-पिता की सलाह की अवहेलना न करें। हास्य-व्यङ्ग्य पर गम्भीर प्रतिक्रिया देने से बचें। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन : जीवनसाथी के साथ रिश्ते काफी रोमान्टिक रहेंगे। आपकी सम्वादशैली अत्यन्त आकर्षक रहेगी। रचनात्मक क्षमता का कारोबार में लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपसे अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। युवाओं को करियर में शानदार मौके मिलेंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है।

कर्क : विदेशी कम्पनियों से आपको नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आपके मित्र आपसे कुछ अपेक्षायें रखेंगे। जिन्हें आपको पूरा करना पड़ेगा। जहाँ आवश्यकता न हो वहाँ बातें न करें। पाचन सम्बन्धी परेशानियाँ हो सकती हैं। दोस्तों के सहयोग से आपको प्रोजेक्ट्स में लाभ मिलेगा।

सिंह : जॉब में आपको महत्त्वपूर्ण पद मिल सकता है। साझेदारी के कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। जो काम किसी अभाव के कारण शुरू नहीं कर पा रहे थे, वो आप शुरू कर लेंगे। प्रेमीजन को कहीं घूमने ले जा सकते हैं। सहकर्मियों के कार्यों में कमी निकालने से आपकी आलोचना हो सकती है।

कन्या : व्यवसाय में अपेक्षित लाभ मिलने के आसार कम हैं। आपको शारीरिक कष्ट होने की सम्भावना है। शत्रु आपका काम बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे।

तुला  :आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अटके हुये काम शुरू होने के योग बन रहे हैं। परिवार में सौहाद्र का वातावरण रहेगा। दोस्तों से आपको धन-लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय में नये सम्पर्क विकसित हो सकते हैं। जॉब में आपको उच्च पद मिल सकता है।

वृश्चिक : आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। पुरानी चिन्ता दूर होगी। युवाओं को नये प्रेमी मिल सकते हैं। बच्चों और परिवार के साथ समय बितायेंगे।

धनु :  परिवार में कलह का वातावरण रहेगा। जमा पूँजी अनावश्यक कार्यों में खर्च हो सकती है। अपने निर्णय पर कायम रहें। दूसरों की मदद करने से पीछे न हटें। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

मकर : धर्म-कर्म को लेकर आपके मन में अनास्था उत्पन्न हो सकती है। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या होगी। स्वास्थ्य समस्या को लेकर परेशानी होने की सम्भावना है। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम भाव कम होगा। बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। गलत लोगों के साथ सम्बन्ध न रखें।

कुम्भ : आप अपनी दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं। पुरुष जातकों को महिलाओं से सहायता मिलेगी। सभी कार्यों में सफलता मिलने से आप उत्साहित रहेंगे। बच्चे पढ़ाई के प्रति अत्यन्त निष्ठावान रहेंगे। कारोबार में मित्रों का बेहतरीन सहयोग मिलेगा। अधिक लाभ कमाने के चक्कर में नैतिकता से समझौता न करें।

मीन : आप जिस काम की काफी समय से योजना बना रहे थे, उसे आज शुरू कर सकते हैं। तकनीक में आप अत्यधिक धन खर्च कर सकते हैं। रुके कार्यों में गति आने से आपको लाभ होगा। मन की उलझनें दूर होंगी। विद्यार्थियों को शिक्षकों की काफी मदद मिलेगी।

FROM AROUND THE WEB