Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 21/07/2026
सम्वत् : 2083
मास :आषाढ़ शुक्ल पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : अष्टमी तिथि 05:16 AM तक उपरांत नवमी
वार : मंगलवार
सूर्योदय : 05:55 AM
सूर्यास्त : 07:30 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : चित्रा 08:49 PM तक उपरांत स्वाति
योग : सिद्ध योग 06:25 PM तक, उसके बाद साध्य योग
करण : विष्टि 04:35 PM तक, बाद बव 05:17 AM तक, बाद बालव
चन्द्रमा : 07:54 AM तक चन्द्रमा कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य कर्क राशि पर है
राहु काल : राहु काल 04:05 PM से 05:47 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| रोग | 05:57 AM | 07:39 AM |
| उद्बेग (वार वेला) | 07:39 AM | 09:20 AM |
| चर | 09:20 AM | 11:01 AM |
| लाभ | 11:01 AM | 12:43 PM |
| अमृत | 12:43 PM | 14:24 PM |
| काल (काल वेला) | 14:24 PM | 16:05 PM |
| शुभ | 16:05 PM | 17:47 PM |
| रोग | 17:47 PM | 19:28 PM |
रात का चौघड़िया :
| काल | 19:28 PM | 20:47 PM |
| लाभ (काल रात्रि) | 20:47 PM | 22:06 PM |
| उद्बेग | 22:06 PM | 23:24 PM |
| शुभ | 23:24 PM | 00:43 AM |
| अमृत | 00:43 AM | 02:02 AM |
| चर | 02:02 AM | 03:20 AM |
| रोग | 03:20 AM | 04:39 AM |
| काल | 04:39 AM | 05:58 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : बौद्धिक विमर्श एवं चर्चाओं के प्रभाव में रहेंगे। आज बिना तथ्यों की जानकारी के अपने विचार न रखें। शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर सकते हैं। धन की कमी के कारण थोड़े परेशान रहेंगे। हृदय रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिये।
वृषभ : आपके लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। नये कार्यों की शुरुआत के लिये दिन अच्छा है। आज व्यवसाय में आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। महत्त्वपूर्ण अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। अपने सिद्धान्तों पर अडिग रहेंगे। बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने में कसर न छोड़ें।
मिथुन : आज आप थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। स्वयं को श्रेष्ठ और दूसरों को निम्न दिखाने की भावना के कारण मतभेद उभर सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति रुचि और आस्था बनाये रखें। बच्चों की जिद और हठ को हल्के में न लें। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में लोगों का व्यवहार आपके अनुकूल नहीं रहेगा।
कर्क : आज आप मनोरञ्जन को अधिक महत्त्व देने वाले हैं। स्पोर्ट्स में करियर बनाने वालों के लिये दिन बहुत अच्छा है। बनते कार्य बिगड़ने के कारण थोड़े क्रुद्ध हो सकते हैं। कमीशन सम्बन्धी कार्यों में अपेक्षाकृत लाभ नहीं मिलेगा। प्रेमीजन की बातों का आपको बुरा लग सकता है। परिवार का वातावरण सुकून भरा रहेगा।
सिंह : भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। आकस्मिक धनहानि हो सकती है। नयी भूमि-सम्पत्ति खरीद सकते हैं। अपनी कार्यशैली में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। मित्रों एवं परिजनों से मतभेद हो सकते हैं। इसके कारण मन अप्रसन्न हो सकता है।
कन्या : आज आप अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में काफी अच्छा धन लाभ होगा। तकनीक से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। दुर्लभ वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है। बॉस आपके प्रमोशन को लेकर कुछ निर्णय ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहने वाला है।
तुला :उच्च पद प्राप्ति के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोग अपनी वक्तव्य शैली से जनता को प्रभावित करेंगे। आपके भीतर नया काम करने को लेकर इच्छा जागृत होगी। मित्रों के ऊपर धन खर्च होगा। परिजनों के सामने अपनी कार्य कुशलता का परिचय देंगे। रियल एस्टेट से सम्बन्धित प्रोजेक्ट्स में नकदी की समस्या का समाधान होगा।
वृश्चिक : आज आप काफी अनुशासन में रहेंगे। आपकी सम्वादशैली अत्यन्त आकर्षक रहेगी। उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को प्लेसमेन्ट के ऑफर मिल सकते हैं। व्यवसाय को लेकर आप उधार ले सकते हैं। मेहनत का उत्तम फल प्राप्त होगा। जटिल मुद्दों को सुलझाने में सफल रहेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
धनु : आज कुछ कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। आय के स्रोतों में कमी आ सकती है। बवासीर के रोगियों को अपनी सेहत एवं खानपान का बहुत ज्यादा ध्यान रखना चाहिये। आपकी सलाह से लोगों को लाभ मिलेगा। लेकिन लोग इसका क्रेडिट आपको नहीं देंगे। आज आवश्यक न हो तो यात्रा न करें। व्यर्थ बहसबाजी से बचें।
मकर : जीवनसाथी को करियर सम्बन्धित अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज आपको उन्नति के जबरदस्त अवसर प्राप्त होंगे। इन अवसरों का लाभ अवश्य उठायें। प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके सम्पर्क विकसित होंगे। आयात-निर्यात सम्बन्धी कारोबार में तेजी आयेगी। परिवार का माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
कुम्भ : अपनी योग्यता के अनुरूप कार्य करने में परेशानी होगी। परिजनों से मतभेद हो सकते हैं। आज बड़े-बुजुर्ग लोगों से मार्गदर्शन लेते रहें। इसके सार्थक परिणाम आपको प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में दूसरों की गलती की भरपायी आपको करनी पड़ेगी। लम्बित कार्य पुनः प्रारम्भ हो सकते हैं।

