Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 31/07/2026
सम्वत् : 2083
मास :आषाढ़ शुक्ल पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : द्वितीया तिथि 10:31 PM तक उपरांत तृतीया
वार : शुक्रवार
सूर्योदय : 06:01 AM
सूर्यास्त : 07:24 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : धनिष्ठा 07:26 PM तक उपरांत शतभिषा
योग : सौभाग्य योग 11:53 PM तक, उसके बाद शोभन योग
करण : तैतिल 10:04 AM तक, बाद गर 10:32 PM तक, बाद वणिज
चन्द्रमा : 06:37 AM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य कर्क राशि पर है
राहु काल : राहु काल 11:03 AM से 12:43 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| चर | 06:03 AM | 07:43 AM |
| लाभ | 07:43 AM | 09:23 AM |
| अमृत (वार वेला) | 09:23 AM | 11:03 AM |
| काल (काल वेला) | 11:03 AM | 12:43 PM |
| शुभ | 12:43 PM | 14:23 PM |
| रोग | 14:23 PM | 16:03 PM |
| उद्बेग | 16:03 PM | 17:43 PM |
| चर | 17:43 PM | 19:23 PM |
रात का चौघड़िया :
| रोग | 19:23 PM | 20:43 PM |
| काल | 20:43 PM | 22:03 PM |
| लाभ (काल रात्रि) | 22:03 PM | 23:23 PM |
| उद्बेग | 23:23 PM | 00:43 AM |
| शुभ | 00:43 AM | 02:03 AM |
| अमृत | 02:03 AM | 03:23 AM |
| चर | 03:23 AM | 04:43 AM |
| रोग | 04:43 AM | 06:03 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : अपना मनोबल और आत्मविश्वास बनाये रखें। दोपहर के बाद आपको शुभ समाचार मिलेंगे। सन्तान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। जिम्मेदार व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिये समय निकालेंगे।
वृषभ : कार्यक्षेत्र में आपको भावुकता में आकर निर्णय नहीं लेने चाहिये। समय का बेहतरीन सदुपयोग कर पायेंगे। शाम के समय मित्रों से मिल सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में नजदीकियाँ बढ़ने की सम्भावना बनेंगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल सफलता अवश्य मिलेगी।
मिथुन : आपमें सकारात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाये रखें। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। विरोधी आपकी आलोचना कर सकते हैं। मन में अज्ञात भय पनप सकता है। कर्मचारियों की गतिविधियों की जानकारी रखें।
कर्क : आज लोग आपके कार्यों की आलोचना कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको बड़े परिवर्तन से बचना चाहिये। आवश्यक कार्यों को दोपहर से पहले पूर्ण कर लें। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ होगा। वैवाहिक सम्बन्धों का तनाव दूर होगा।
सिंह : जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा। परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। किसी सरकारी मामले में विजय होने की सम्भावना है। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परोपकार के कार्यों में मन लगायेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करेंगे।
कन्या : आपको नये अनुभवों के लिये तैयार रहना चाहिये। त्वरित प्रतिक्रिया देने से बचें। आप जिन अवसरों को खोज रहे थे, वे आपको प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी उपलब्धियों को लेकर असन्तुष्ट रहेंगे। किसी समारोह में सम्मिलित होने का विचार बनायेंगे। नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों को परेशानी हो सकती है।
तुला : करियर को लेकर किसी से सलाह लेना उचित नहीं है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। सभी कार्यों को समय से पूर्ण कर लेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। क्रोध नियन्त्रित करके शान्ति से काम लें।
वृश्चिक : परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में कुछ नयी योजना बना सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी। कोर्ट केस में आपको विजय मिल सकती है। पहले की गयी मेहनत आज सुखद परिणाम दे सकती है। छात्र उच्च शिक्षा को लेकर चिन्तित हो सकते हैं।
धनु : आपका दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र के लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। परिवार के साथ बैठकर गम्भीर विषयों पर चिन्तन करेंगे। सरकारी कार्यों से धन लाभ मिलेगा।
मकर : नौकरी बदलने का विचार बना सकते हैं। धर्म के प्रति मन में आस्था कम हो सकती है। आपके आदर्शों और व्यवहार की प्रशन्सा होगी। व्यवसाय में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। बड़े भाई-बहनों के साथ व्यवहार में कड़वाहट हो सकती है।
कुम्भ : आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। बाहरी लोगों के ऊपर अपना समय बर्बाद न करें। बड़े अधिकारियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिल सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

