Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 03/08/2026

सम्वत् : 2083 

मास :श्रावण कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) :  पंचमी तिथि 10:54 PM तक उपरांत षष्ठी 

वार : सोमवार 

सूर्योदय : 06:04 AM 

सूर्यास्त : 07:21 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  उत्तरभाद्रपदा 10:00 PM तक उपरांत रेवती

योग :  सुकर्मा योग 09:13 PM तक, उसके बाद धृति योग

करण :   कौलव 11:09 AM तक, बाद तैतिल 10:54 PM तक, बाद गर

चन्द्रमा : चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य कर्क राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 07:44 AM से 09:23 AM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

अमृत 06:04 AM 07:44 AM
काल (काल वेला) 07:44 AM 09:23 AM
शुभ 09:23 AM 11:03 AM
रोग 11:03 AM 12:42 PM
उद्बेग 12:42 PM 14:22 PM
चर 14:22 PM 16:02 PM
लाभ (वार वेला) 16:02 PM 17:41 PM
अमृत 17:41 PM 19:21 PM

रात का चौघड़िया  :

चर 19:21 PM 20:41 PM
रोग 20:41 PM 22:02 PM
काल 22:02 PM 23:22 PM
लाभ (काल रात्रि) 23:22 PM 00:43 AM
उद्बेग 00:43 AM 02:03 AM
शुभ 02:03 AM 03:24 AM
अमृत 03:24 AM 04:44 AM
चर 04:44 AM 06:05 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आपको अपने सम्मान की चिन्ता रहेगी। लम्बी दूरी की यात्रा करने से बचें। कफ और सर्दी की शिकायत हो सकती है। बिना पूछे दूसरों को ज्ञान न दें। गर्भवती स्त्रियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से बहस न करें।

वृषभ : स्थायी सम्पत्ति प्राप्त होने की सम्भावना है। अपने काम पर फोकस करेंगे। साझेदारी वाले व्यवसाय में आपको लाभ हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

मिथुन : कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। गृहोपयोगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक सम्बन्धों में परस्पर सम्मान का भाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन अत्यन्त सुखमय रहेगा। नये काम में मन लगेगा। व्यवसाय में सुगमता रहेगी।

कर्क : व्यापार को लेकर बड़ी डील हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बॉस आपसे अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। मन में आध्यात्मिक विचार जन्म लेंगे। शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी होगा। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बौद्धिक चर्चाओं में भाग ले सकते हैं।

सिंह : अपच और गैस की समस्या हो सकती है। अधिक गर्म एवं ठण्डे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। धन हानि होने की आशंका है। इसीलिये आज उधार लेन-देन बिल्कुल न करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान न हों। वरना मुख्य बातों से आपका ध्यान भटक सकता है।

कन्या : अपने खानपान की आदतों पर नियन्त्रण रखें। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य आपके अनुसार होते जायेंगे। आपकी जीवनशैली बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार में अपनी उन्नति से सन्तुष्ट रहेंगे। मनोरञ्जन के साधनों में आप धन खर्च करेंगे। धन की कमी दूर होगी।

तुला  : सहकर्मियों के माध्यम से आपको धन लाभ होगा। लेकिन आपको सभी कार्य अपने दम पर करने चाहिये। सन्तान की चिन्ता रहेगी। भाई-बहनों से मन खिन्न हो सकता है। दूसरों के मामलों में टाँग न अड़ायें। युवा अपने करियर को लेकर महत्त्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

वृश्चिक : नयी परियोजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। लम्बित कानूनी मामलों को लेकर थोड़े परेशान होंगे। विद्यार्थियों को नयी नौकरी के अवसर प्राप्त होने की सम्भावना है। प्रेम सम्बन्धों का तनाव दूर होगा। नयी विद्या अथवा स्किल्स को सीखने का प्रयास करेंगे।

धनु :  अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें। मन में किसी कारण दबाव रहेगा। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में स्वार्थ की भावना को न आने दें। करियर में नये प्रयोग कर सकते हैं। दिनचर्या अस्त-व्यस्त न रखें।

मकर : व्यवसाय में आय बढ़ सकती है। परिवार के लोग आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। अपनी इच्छाओं को पूर्ण करने के लिये तत्पर रहेंगे। आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। सभी कार्यों को सुनियोजित रूप से करने से सफलता मिलेगी। जॉब में बदलाव कर सकते हैं।

कुम्भ : पुराने मित्रों से आज चर्चा होगी। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। सन्तान की उन्नति से मन उत्साहित रहेगा। लेकिन आपको उन पर ज्यादा दबाव नहीं बनाना चाहिये। आज आपको आत्मनिरीक्षण करने का अवसर मिलेगा। महत्त्वपूर्ण कार्य किसी कारणवश टल सकते हैं।

मीन : खर्च की तुलना में आपकी आय बढ़ेगी। रुकी हुयी परियोजनाओं को आरम्भ कर सकते हैं। जीवनसाथी को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। खानपान में शुद्धता का विशेष ध्यान रखें। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।

FROM AROUND THE WEB