Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 04/08/2026
सम्वत् : 2083
मास :श्रावण कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : षष्ठी तिथि 10:03 PM तक उपरांत सप्तमी
वार : मंगलवार
सूर्योदय : 06:04 AM
सूर्यास्त : 07:21 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : रेवती 09:54 PM तक उपरांत अश्विनी
योग : धृति योग 07:33 PM तक, उसके बाद शूल योग
करण : गर 10:33 AM तक, बाद वणिज 10:03 PM तक, बाद विष्टि
चन्द्रमा : 09:54 PM तक चन्द्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य कर्क राशि पर है
राहु काल : राहु काल 04:01 PM से 05:41 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| रोग | 06:05 AM | 07:44 AM |
| उद्बेग (वार वेला) | 07:44 AM | 09:24 AM |
| चर | 09:24 AM | 11:03 AM |
| लाभ | 11:03 AM | 12:42 PM |
| अमृत | 12:42 PM | 14:22 PM |
| काल (काल वेला) | 14:22 PM | 16:01 PM |
| शुभ | 16:01 PM | 17:41 PM |
| रोग | 17:41 PM | 19:20 PM |
रात का चौघड़िया :
| काल | 19:20 PM | 20:41 PM |
| लाभ (काल रात्रि) | 20:41 PM | 22:01 PM |
| उद्बेग | 22:01 PM | 23:22 PM |
| शुभ | 23:22 PM | 00:43 AM |
| अमृत | 00:43 AM | 02:03 AM |
| चर | 02:03 AM | 03:24 AM |
| रोग | 03:24 AM | 04:45 AM |
| काल | 04:45 AM | 06:05 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : परिवार में लोगों के बीच कलह की भावना हो सकती है। महँगी वस्तुओं की खरीदारी में धन का अपव्यय हो सकता है। सर्वाइकल और गर्दन में दर्द उभरने की आशंका है। रहन-सहन में दिखावा न करें। बच्चे गलत कार्यों की ओर प्रवृत्त हो सकते हैं।
वृषभ : कारोबार की गुणवत्ता में सुधार होगा। व्यायाम और ध्यान को अपनी जीवनशैली में अवश्य सम्मिलित करें। अटके हुये काम को दोबारा शुरू करने में सफलता मिलेगी। उदार चित्त के कारण लोगों की सहायता के लिये तत्पर रहेंगे। विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है।
मिथुन : घर के नवीनीकरण को लेकर योजना बनायेंगे। संकीर्ण विचारों के कारण आप लोगों के निशाने पर आ सकते हैं। धन के मामले में किसी पर भी अधिक विश्वास न करें। यदि किसी को कर्ज दे रहे हैं, तो परिजनों से विचार-विमर्श अवश्य कर लें। मेहनत का उत्तम परिणाम नहीं मिलेगा।
कर्क : नौकरीपेशा लोगों को आधिकारिक यात्रा करनी पड़ सकती हैं। घर के लोगों को समय अवश्य दें। व्यापार को लेकर आप प्रयोग कर सकते हैं। काम को लेकर दबाव धीरे-धीरे कम होगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपको अपने मन की करने को स्वतन्त्र रहेंगे।
सिंह : कार्यक्षेत्र में आपके काम की निन्दा हो सकती है। पुरुष जातकों को महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार रखना चाहिये। वैवाहिक सम्बन्ध को लेकर कुछ समस्या होगी। दोपहर के बाद सिरदर्द की समस्या होने की आशंका है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
कन्या : नया काम आज आरम्भ कर सकते हैं। आपके स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। दूसरों के भरोसे रहना उचित नहीं है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतरीन रहेगा। भू-सम्पत्ति को लेकर अनुबन्ध कर सकते हैं। विदेश में व्यापार करने वाले लोगों की आमदनी में वृद्धि होगी।
तुला : अपने कार्यों को लेकर अत्यधिक सावधान रहेंगे। रिश्तेदारों से सहायता मिलेगी। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिन्ता रहेगी। नये कार्यों की योजना बना सकते हैं। मित्रों का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। दोपहर के बाद अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है।
वृश्चिक : पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद दूर होंगे। प्रेमीजन को वचन दे सकते हैं। आपकी बौद्धिक क्षमता में विस्तार होगा। छात्रों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। परिवार के छोटे सदस्यों के विचारों पर अवश्य ध्यान दें।
धनु : कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। आक्रामक रवैये से आपको बचना चाहिये। सरकारी कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। आपसी सूझबूझ से विवादों का समाधान कर लें तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी जागरूकता रखें।
मकर : आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बहुत ही शानदार रहेगा। आप लोगों के बीच अत्यन्त लोकप्रिय हो रहे हैं। प्रियजनों का घर में आगमन हो सकता है। हर परिस्थिति में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पूजा-पाठ में आप अत्यधिक रुचि लेंगे।
कुम्भ : भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। आयात-निर्यात सम्बन्धी व्यवसाय से उत्तम धन लाभ होगा। काम के प्रति उत्साह भाव बढ़ेगा। यात्रा काफी मनोरञ्जक रहेगी। अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रखें। आपके नेतृत्व कौशल की लोग प्रशंसा करेंगे।

