RudraNewsExpress_Logo

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 09/08/2026

सम्वत् : 2083 

मास :श्रावण कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : एकादशी तिथि 11:05 AM तक उपरांत द्वादशी 

वार : रविवार 

सूर्योदय : 06:07 AM 

सूर्यास्त : 07:17 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : म्रृगशीर्षा 02:43 PM तक उपरांत आद्रा

योग :  हर्षण योग 02:04 AM तक, उसके बाद वज्र योग

करण :  बालव 11:05 AM तक, बाद कौलव 09:34 PM तक, बाद तैतिल

चन्द्रमा : चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा 

सूर्य :  सूर्य कर्क राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 05:38 PM से 07:16 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

उद्बेग 06:07 AM 07:46 AM
चर 07:46 AM 09:25 AM
लाभ 09:25 AM 11:03 AM
अमृत (वार वेला) 11:03 AM 12:42 PM
काल (काल वेला) 12:42 PM 14:20 PM
शुभ 14:20 PM 15:59 PM
रोग 15:59 PM 17:38 PM
उद्बेग 17:38 PM 19:16 PM

रात का चौघड़िया  :

शुभ 19:16 PM 20:38 PM
अमृत 20:38 PM 21:59 PM
चर 21:59 PM 23:21 PM
रोग 23:21 PM 00:42 AM
काल 00:42 AM 02:04 AM
लाभ (काल रात्रि) 02:04 AM 03:25 AM
उद्बेग 03:25 AM 04:46 AM
शुभ 04:46 AM 06:08 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : नये व्यवसाय की योजना बना सकते हैं। आपके सहकर्मी आपसे प्रसन्न रहेंगे। वे आपका उत्साहवर्धन कर सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर नयी कार्ययोजना बना सकते हैं। विवाह सम्बन्धों में प्रेम भाव बढ़ेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा करने के लिये दिन शुभ है।

वृषभ : कार्यक्षेत्र में आपका विरोध हो सकता है। अपनी बात मनवाने के लिये किसी पर जोर न डालें। भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। दार्शनिक विचारों के प्रभाव में रह सकते हैं। आँखों में कुछ समस्या हो सकती है। किसी घनिष्ठ व्यक्ति को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी।

मिथुन : उच्चाधिकारी आपकी ओर अत्यधिक ध्यान देंगे। पारिवारिक प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नये व्यवसाय को लेकर योजना बना सकते हैं। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। किसी के प्रति दुर्भावना न रखें। शारीरिक समस्याओं का निवारण हो सकता है।

कर्क : आज नये कार्यों की शुरुआत न करें। कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य एवं व्यवहार थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। आकस्मिक खर्च आपके बजट को प्रभावित कर सकते हैं। चित्त में व्याकुलता का भाव रहेगा।

सिंह : परिवार के साथ उत्तम समय का आनन्द लेंगे। जीवनसाथी से मन की बातें शेयर कर हल्कापन महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहने वाला है। शत्रु अचानक से सक्रिय हो सकते हैं। नये कारोबार को लेकर अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है।

कन्या : कार्यक्षेत्र में मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपनी कमियों पर गौर करें और उन्हें दूर करने का प्रयास करें। छोटे बच्चे घर में शोर मचा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी कनफ्यूज हो सकते हैं। किन्तु आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा।

तुला  : नजदीकी सम्बन्धों में कड़वाहट आ सकती है। प्रेम सम्बन्ध अत्यन्त संवेदनशील रहेंगे। विदेश यात्रा में परेशानियाँ खड़ी हो सकती हैं। रूढ़िवादी विचारों को त्यागें एवं लचीलापन अपनायें। मेहनत का उत्तम परिणाम नहीं मिलेगा।

वृश्चिक : राजनीति से जुड़े लोगों को समस्या हो सकती है। आपके निजी खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। यात्रा के दौरान परेशानियाँ होंगी। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह से पढ़ लें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आज एकान्त में रहना हितकर होगा।

धनु :  पति-पत्नी के बीच आपसी सम्बन्ध मधुर होंगे। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में आप लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। सभी काम समय पर हो जायेंगे।

मकर : छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर अत्यन्त उत्सुक रहेंगे। परिजनों की चिन्ता रहेगी। कानूनी मामले अटक सकते हैं। विवादों में मध्यस्थता करने से आपको बचना चाहिये। शरीर में दर्द और अकड़न जैसी समस्या हो सकती है। बनते कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी।

कुम्भ : आपके ऊपर जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। बच्चे माता-पिता की आज्ञा का पालन अवश्य करें। आपके विचारों में नवीनता आयेगी। लेकिन फिर भी लोग आपकी बातों से सहमत नहीं होंगे। म्यूचुअल फण्ड में निवेश करना शुभ नहीं है।

मीन : कारोबार सामान्य गति से आगे बढ़ता रहेगा। मन में उत्साह का भाव कम हो सकता है। मन में अनहोनी की आशंका रहेगी। स्वास्थ्य समस्याओं को हल्के में न लें। सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। नींद भरपूर मात्रा में लें।

FROM AROUND THE WEB