Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 11/08/2026
सम्वत् : 2083
मास :श्रावण कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : चतुर्दशी तिथि 01:53 AM तक उपरांत अमावस्या
वार : मंगलवार
सूर्योदय : 06:07 AM
सूर्यास्त : 07:17 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : पुनर्वसु 10:09 AM तक उपरांत पुष्य
योग : सिद्धि योग 06:51 PM तक, उसके बाद व्यातीपात योग
करण : विष्टि 03:23 PM तक, बाद शकुनि 01:53 AM तक, बाद चतुष्पद
चन्द्रमा : चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य कर्क राशि पर है
राहु काल : राहु काल 03:58 PM से 05:36 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| रोग | 06:08 AM | 07:47 AM |
| उद्बेग (वार वेला) | 07:47 AM | 09:25 AM |
| चर | 09:25 AM | 11:03 AM |
| लाभ | 11:03 AM | 12:41 PM |
| अमृत | 12:41 PM | 14:20 PM |
| काल (काल वेला) | 14:20 PM | 15:58 PM |
| शुभ | 15:58 PM | 17:36 PM |
| रोग | 17:36 PM | 19:15 PM |
रात का चौघड़िया :
| काल | 19:15 PM | 20:36 PM |
| लाभ (काल रात्रि) | 20:36 PM | 21:58 PM |
| उद्बेग | 21:58 PM | 23:20 PM |
| शुभ | 23:20 PM | 00:42 AM |
| अमृत | 00:42 AM | 02:04 AM |
| चर | 02:04 AM | 03:25 AM |
| रोग | 03:25 AM | 04:47 AM |
| काल | 04:47 AM | 06:09 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : कार्यक्षेत्र की समस्याओं को दूर करने में सफलता मिलेगी। आज आपको दौड़-धूप अधिक करनी पड़ेगी। रियल एस्टेट में सावधानीपूर्वक निवेश करें। पुराने दोस्तों से आज मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं।
वृषभ : जीवनशैली में नयापन आयेगा। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। सेल्स और मार्केटिंग सम्बन्धी काम में लाभ होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में भरपूर आनन्द का अनुभव करेंगे। व्यवसायिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। नयी नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं।
मिथुन : स्वार्थी प्रवृत्ति के लोगों से आपको परेशानी होगी। कड़वा बोलने से बचें। परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। सन्तान को लेकर कुछ चिन्तित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन में थोड़ी कठिनाई होगी। आज आपके मन में अज्ञात भय व्याप्त हो सकता है।
कर्क :आपके व्यवहार में शालीनता रहेगी। आज आप ऑनलाइन शॉपिंग में व्यस्त रहेंगे। लेकिन खरीदारी के दौरान अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। किसी रिश्तेदार को धन उधार देना पड़ सकता है। अपने काम का भरपूर आनन्द उठायेंगे। जीवनसाथी से मतभेद उभरने की आशंका है।
सिंह : विदेश यात्रा की सम्भावना बन रही है। परिस्थितियों पर क्रोध करने के बजाय उन्हें शान्ति से निपटायें। कारोबार में विस्तार करने में कठिनाई होगी। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो उसे अनदेखा न करें। कार्यक्षेत्र में पेपरवर्क्स को लेकर परेशानी हो सकती है।
कन्या : आज आप नयी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिये दिन शानदार है। इन्जीनियरिंग के विद्यार्थियों को जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। रोजगार के नये विकल्प मिलने से उत्साहित रहेंगे। प्रेम विवाह के लिये परिवार को सहमत करने में सफलता मिलेगी।
तुला : करियर के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। फँसा हुआ धन आपको प्राप्त होगा। किसी भी मुद्दे पर सावधानीपूर्वक प्रतिक्रिया दें। परिजनों का बेहतरीन सहयोग मिलने की सम्भावना है। राजनीति से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आज किसी परिजन से आपका झगड़ा भी हो सकता है। इसीलिये आपको काफी सम्भलकर प्रतिक्रिया देनी चाहिये।
वृश्चिक : आज आप अनुसन्धान के मूड में हो सकते हैं। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यर्थ के कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। धार्मिक यात्राओं की रूपरेखा बन सकती है। आज आप सोशल मीडिया पर अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं।
धनु : अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिये। प्रेम सम्बन्धों में तनाव की आशंका है। आत्मकेन्द्रित होने के कारण मित्रगण आपसे नाराज हो सकते हैं। घुटने एवं कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। जीवनसाथी आपके व्यवहार पर क्रोधित हो सकता है।
मकर : वैवाहिक जीवन में तनाव दूर रखने के लिये संवाद अवश्य बनाये रखें। साझेदारी में व्यवसाय शुरू करने का प्लान कर सकते हैं। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर लेंगे। ऐशो-आराम में आप अत्यधिक धन खर्च कर सकते हैं।
कुम्भ : यदि किसी मीटिंग के लिये जा रहे हैं तो आपको पूरी तैयारी करनी पड़ेगी। ऑनलाइन लेन-देन सावधानीपूर्वक करें। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं। मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे।

