RudraNewsExpress_Logo

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 14/08/2026

सम्वत् : 2083 

मास :श्रावण कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : द्वितीया तिथि 06:47 PM तक उपरांत तृतीया

वार : शुक्रवार 

सूर्योदय : 06:09 AM 

सूर्यास्त : 07:14 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :   पूर्व फाल्गुनी 03:42 AM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी

योग : परिघ योग 09:28 AM तक, उसके बाद शिव योग 

करण : बालव 07:40 AM तक, बाद कौलव 06:47 PM तक, बाद तैतिल 06:03 AM तक, बाद गर

चन्द्रमा :  चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य कर्क राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 11:03 AM से 12:41 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

चर 06:10 AM 07:48 AM
लाभ 07:48 AM 09:25 AM
अमृत (वार वेला) 09:25 AM 11:03 AM
काल (काल वेला) 11:03 AM 12:41 PM
शुभ 12:41 PM 14:19 PM
रोग 14:19 PM 15:56 PM
उद्बेग 15:56 PM 17:34 PM
चर 17:34 PM 19:12 PM

रात का चौघड़िया  :

रोग 19:12 PM 20:34 PM
काल 20:34 PM 21:57 PM
लाभ (काल रात्रि) 21:57 PM 23:19 PM
उद्बेग 23:19 PM 00:41 AM
शुभ 00:41 AM 02:03 AM
अमृत 02:03 AM 03:26 AM
चर 03:26 AM 04:48 AM
रोग 04:48 AM 06:10 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आत्मविश्वास की कमी के कारण कुछ निर्णय लेने में समस्या होगी। व्यर्थ की बहसबाजी से स्वयं को दूर रखें। लोग आपसे सहायता की अपेक्षा रखेंगे। किन्तु आज आपको केवल अपने काम और परिवार की आवश्यकताओं पर ध्यान देना चाहिये। इस समय आपको काम के साथ-साथ आराम की भी आवश्यकता है। शरीर में कुछ थकावट रहेगी।

वृषभ : किसी महत्त्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन में कुछ कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी का अच्छा सहयोग मिलेगा। सम्पत्ति विवाद हल हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। अपनी कार्यशैली में सुधार लाने का प्रयास कर सकते हैं।

मिथुन : नौकरीपेशा जातकों का कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार से चर्चा हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन खत्म होने की सम्भावना है। आपके मन में उच्च पद और प्रतिष्ठा की इच्छा प्रबल हो सकती है। अपनी तीव्र बुद्धि का कुशल प्रयोग करेंगे।

कर्क : आज के दिन आपको कुछ त्याग करना पड़ सकता है। ऐसे सभी लोगों से दूरी बनाकर रखें जो आपकी चापलूसी करते हों। अपने विषय में गलत धारणा बनाने से बचें। व्यर्थ के खर्चों के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। सर्दी-जुकाम और हल्के बुखार की स्थिति भी बन सकती है।

सिंह : आपको अपने आत्मसम्मान की चिन्ता हो सकती है। प्रेम विवाह को लेकर घर में चर्चा करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। उच्च अधिकारी आपको जिम्मेदारी भरा कोई काम सौंप सकते हैं। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। अव्यावहारिक विचारों के कारण उपहास हो सकता है।

कन्या : कार्यक्षेत्र में आपकी उपेक्षा हो सकती है। क्रोध और चिड़चिड़ापन आपकी छवि को नकारात्मक बना सकता है। इसीलिये सोच-विचारकर ही आपको लोगों के सामने आज प्रतिक्रिया देनी चाहिये। रक्तचाप के रोगी आज अपनी जाँच अवश्य करवा लें। मित्रों से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है।

तुला  : विद्यार्थी पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। छोटी किन्तु आधारभूत समस्याओं का समाधान ढूँढने का प्रयास करेंगे। इसका सकारात्मक परिणाम आपको अवश्य मिलेगा। सोशल मीडिया के माध्यम से आपके कारोबार में अच्छी प्रगति होगी। आप जिन कार्यों को प्राथमिकता क्रम में रखेंगे उन्हें अवश्य ही पूर्ण कर लेंगे।

वृश्चिक : आपके काम की गति में अचानक तेजी आ सकती है। दिन थोड़ा उदासीन, लेकिन शुभ परिणाम प्रदान करने वाला होगा। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के पूर्ण होने से आनन्दित महसूस करेंगे। अपनी कमजोरी पर नियन्त्रण पाने का प्रयास करेंगे। व्यापार में पार्टनरशिप को लेकर कुछ निर्णय कर सकते हैं।

धनु :  सरकारी कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। सन्तान के विवाह की चिन्ता रहेगी। भविष्य को लेकर योजना बनाने के लिये दिन अनुकूल है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। कोई समस्या हो तो अपने बड़ों से उसे साझा करें।

मकर : आप दूसरों के मामलों में पड़ने से बचें। व्यावसायिक दृष्टिकोण से दिन बहुत सामान्य रहने वाला है। आपका मन कुछ अशान्त हो सकता है। आप जिनसे प्रेम और सम्मान की अपेक्षा रखते हैं, वे आपको भाव नहीं देंगे। आज आप अपने काम पर ही ध्यान दें।

कुम्भ : नौकरीपेशा लोगों को करियर की चिन्ता हो सकती है। मशीनरी से जुड़े व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। सहयोगियों के ऊपर अधिक निर्भर न हों। विरोधी आपके विरुद्ध षड्यन्त्र रच सकते हैं। आपकी वाणी और व्यवहार से मित्रजन अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे।

मीन : आज धार्मिक क्रियाकलापों में सम्मिलित हो सकते हैं। इससे आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आर्थिक समस्याओं को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। बच्चों के भविष्य की चिन्ता हो सकती है। भावुक होने के बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनायें। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर कम गम्भीर रहेंगे।

FROM AROUND THE WEB