RudraNewsExpress_Logo

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 20/08/2026

सम्वत् : 2083 

मास : श्रावण शुक्ल पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : अष्टमी तिथि 09:18 PM तक उपरांत नवमी

वार : गुरुवार 

सूर्योदय : 06:13 AM 

सूर्यास्त : 07:07 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  विशाखा 09:08 AM तक उपरांत अनुराधा

योग :  इन्द्र योग 04:24 AM तक, उसके बाद वैधृति योग

करण : विष्टि 08:16 AM तक, बाद बव 09:18 PM तक, बाद बालव

चन्द्रमा : चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य सिंह राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  02:16 PM से 03:53 PM तक 

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

शुभ (वार वेला) 06:13 AM 07:50 AM
रोग 07:50 AM 09:26 AM
उद्बेग 09:26 AM 11:03 AM
चर 11:03 AM 12:40 PM
लाभ 12:40 PM 14:16 PM
अमृत 14:16 PM 15:53 PM
काल (काल वेला) 15:53 PM 17:30 PM
शुभ (वार वेला) 17:30 PM 19:06 PM

रात का चौघड़िया  :

अमृत 19:06 PM 20:30 PM
चर 20:30 PM 21:53 PM
रोग 21:53 PM 23:17 PM
काल 23:17 PM 00:40 AM
लाभ (काल रात्रि) 00:40 AM 02:03 AM
उद्बेग 02:03 AM 03:27 AM
शुभ 03:27 AM 04:50 AM
अमृत 04:50 AM 06:13 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम भाव कम होगा। बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। गलत लोगों के साथ सम्बन्ध न रखें। धर्म-कर्म को लेकर आपके मन में अनास्था उत्पन्न हो सकती है। पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। आध्यात्मिक विषयों को लेकर मन में भाव उत्पन्न हो सकते हैं।

वृषभ : आप अपनी दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं। पुरुष जातकों को महिलाओं से सहायता मिल सकती है। बच्चे पढ़ाई के प्रति अत्यधिक निष्ठावान रहेंगे। कारोबार में मित्रों का बेहतरीन सहयोग मिलेगा। नैतिकता से समझौता न करें।

मिथुन : आप जिस काम की काफी समय से योजना बना रहे थे, उसे आज शुरू कर सकते हैं। गैजेट्स में आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। रुके कार्यों में गति आने से आपको लाभ होगा। मन की उलझनें दूर होंगी। विद्यार्थियों को शिक्षकों से काफी अच्छी सहायता मिलेगी।

कर्क : अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें। अहङ्कार को अपने ऊपर हावी न होने दें, अन्यथा आपके सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। शेयर और निवेश में सावधानी रखें। प्रेम सम्बन्धों में अभाव महसूस होगा। आपको महत्त्वपूर्ण कार्यों में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा।

सिंह : धन सम्बन्धी समस्याओं को दूसरों से साझा न करें। माता-पिता की सलाह की अवहेलना न करें। हास्य-व्यङ्ग्य पर गम्भीर प्रतिक्रिया देने से बचें। यदि आप नया काम शुरू करना चाह रहे हैं, तो आपको अपनी योजनाओं में परिवर्तन करना पड़ सकता है। पेटदर्द की शिकायत हो सकती है।

कन्या : जीवनसाथी के साथ रिश्ते काफी रोमान्टिक रहेंगे। आपकी संवादशैली अत्यन्त आकर्षक रहेगी। रचनात्मक क्षमता का कारोबार में लाभ मिलेगा। अधिकारी आपसे अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। सहकर्मियों का भरपूर साथ मिलने वाला है। नयी तकनीक को समझने के अवसर मिलेंगे।

तुला  : पाचन सम्बन्धी परेशानियाँ हो सकती हैं। दोस्तों के सहयोग से आपको प्रोजेक्ट्स में लाभ मिलेगा। विदेशी कम्पनियों से आपको जॉब के अवसर मिल सकते हैं। आपके मित्र आपसे कुछ अपेक्षायें रखेंगे। जिन्हें आपको पूरा करना पड़ेगा। जहाँ आवश्यकता न हो वहाँ बातें न करें।

वृश्चिक : जॉब में आपको महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। साझेदारी के कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। जो काम किसी अभाव के कारण प्रारम्भ नहीं कर पा रहे थे, वे आप प्रारम्भ कर लेंगे। प्रेमीजन को डेट पर लेकर जा सकते हैं। सहकर्मियों के कार्यों में गलतियाँ निकालने से आपकी आलोचना हो सकती है।

धनु :  शत्रु आपका काम बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर थोड़े आशङ्कित रहेंगे। व्यवसाय में अपेक्षित लाभ मिलने के आसार कम हैं। शारीरिक कष्ट की सम्भावना है।

मकर : कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद मिल सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अटके हुये काम शुरू होने के योग बन रहे हैं। परिवार में सौहाद्र का वातावरण रहेगा। दोस्तों से आपको धन लाभ होगा। व्यवसाय में नये सम्पर्क विकसित हो सकते हैं।

कुम्भ :  बच्चों और परिवार के साथ समय बितायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। पुरानी चिन्ता दूर होगी। युवाओं को नये प्रेमी मिल सकते हैं।

मीन : परिवार में कलह का वातावरण रहेगा। जमापूँजी अनावश्यक कार्यों में खर्च हो सकती है। अपने निर्णय पर कायम रहें। दूसरों की सहायता करने से पीछे न हटें। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

FROM AROUND THE WEB