Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 27/08/2026
सम्वत् : 2083
मास : श्रावण शुक्ल पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : चतुर्दशी तिथि 09:09 AM तक उपरांत पूर्णिमा
वार : गुरुवार
सूर्योदय : 06:15 AM
सूर्यास्त : 07:02 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : धनिष्ठा 02:15 AM तक उपरांत शतभिषा
योग : शोभन योग 07:55 AM तक, उसके बाद अतिगण्ड योग
करण : वणिज 09:09 AM तक, बाद विष्टि 09:32 PM तक, बाद बव
चन्द्रमा : 01:35 PM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य सिंह राशि पर है
राहु काल : राहु काल 02:13 PM से 03:48 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| शुभ (वार वेला) | 06:16 AM | 07:52 AM |
| रोग | 07:52 AM | 09:27 AM |
| उद्बेग | 09:27 AM | 11:02 AM |
| चर | 11:02 AM | 12:38 PM |
| लाभ | 12:38 PM | 14:13 PM |
| अमृत | 14:13 PM | 15:48 PM |
| काल (काल वेला) | 15:48 PM | 17:24 PM |
| शुभ (वार वेला) | 17:24 PM | 18:59 PM |
रात का चौघड़िया :
| अमृत | 18:59 PM | 20:24 PM |
| चर | 20:24 PM | 21:49 PM |
| रोग | 21:49 PM | 23:13 PM |
| काल | 23:13 PM | 00:38 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 00:38 AM | 02:03 AM |
| उद्बेग | 02:03 AM | 03:28 AM |
| शुभ | 03:28 AM | 04:52 AM |
| अमृत | 04:52 AM | 06:17 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : आपके काम आसानी से पूरे होंगे। अपनी पुरानी गलतियों पर काम कर सकते हैं। आपके व्यवहार में आये परिवर्तन के कारण लोग अचरज में आ सकते हैं। आप निकटस्थ मित्रों के साथ समय बितायेंगे। उत्तम सेहत के लिये व्यायाम अवश्य करें।
वृषभ : नये कार्यों में धन निवेश कर सकते हैं। आप दूसरे लोगों की सहायता करेंगे। कारोबारी यात्राओं के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता होगी। व्यापार में अचानक से बजट में कमी आ सकती है।
मिथुन : आज आपकी दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। अपने लक्ष्यों को लेकर भ्रमित न हों। दोपहर के बाद काम में मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। धन को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं।
कर्क : पारिवारिक वातावरण मधुर रहेगा। व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आयेगी। अटकी हुयी पेमेन्ट आपको वापस मिल सकती है। अविवाहितों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं।
सिंह : सन्तान के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। घर का वातावरण सुखद रहेगा। आपको हाल में ही शुरू किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम सम्बन्ध रोमान्टिक रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। किसी भी काम को कल पर न टालें।
कन्या : आपको भागदौड़ काफी ज्यादा करनी पड़ेगी। आप विवादों को सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं। कानूनी मामलों को लेकर सावधान रहें। रेस्टोरेन्ट या मिष्ठान्न व्यापारी अत्यधिक व्यस्त रह सकते हैं। आय में वृद्धि होने की सम्भावना है।
तुला : किसी महत्त्वपूर्ण कार्य में हिस्सेदारी मिल सकती है। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आने के योग बन रहे हैं। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। मन में नये और रचनात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं।
वृश्चिक : नौकरीपेशा लोगों को घर पर भी बहुत कुछ काम करना पड़ेगा। विद्यार्थी अध्ययन को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दोपहर के बाद स्थितियों में सुधार आयेगा। धन को लेकर आ रही समस्याओं का निपटारा होगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।
धनु : आज का दिन कुछ प्रतिकूल हो सकता है। अपने किसी शौक को करियर के रूप में चुन सकते हैं। बड़े आर्थिक निवेश के लिये समय अनुकूल नहीं है। अपनी भावनाओं को नियन्त्रण में रखें। शान्तिपूर्वक मामलों को सुलझाने का प्रयास करें।
मकर : व्यापार में स्थितियाँ सम्भलती हुयी प्रतीत होंगी। समय के अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। घर के किसी सदस्य की अस्वस्थता आपको परेशान कर सकती है। आवश्यक कार्यों को दिन के तीसरे पहर में करना लाभप्रद होगा।
कुम्भ : किसी के भी सामने अपनी प्रशंसा स्वयं अपने मुख से न करें। आपकी व्यवहार कुशलता की सर्वत्र प्रशंसा होगी। कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है। एक साथ दो मामलों को निपटाना पड़ सकता है। अधिक आदर्शवादी होने से भी नुकसान होने की सम्भावना है।

