Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 04/09/2026
सम्वत् : 2083
मास : श्रावण शुक्ल पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : अष्टमी तिथि 12:13 AM तक उपरांत नवमी
वार : शुक्रवार
सूर्योदय : 06:20 AM
सूर्यास्त : 06:50 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : दक्षिणायन
नक्षत्र : रोहिणी 11:04 PM तक उपरांत म्रृगशीर्षा
योग : हर्षण योग 03:43 PM तक, उसके बाद वज्र योग
करण : बालव 01:21 PM तक, बाद कौलव 12:14 AM तक, बाद तैतिल
चन्द्रमा : चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य सिंह राशि पर है
राहु काल : राहु काल 11:02 AM से 12:35 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| चर | 06:20 AM | 07:54 AM |
| लाभ | 07:54 AM | 09:28 AM |
| अमृत(वार वेला) | 09:28 AM | 11:02 AM |
| काल(काल वेला) | 11:02 AM | 12:35 PM |
| शुभ | 12:35 PM | 14:09 PM |
| रोग | 14:09 PM | 15:43 PM |
| उद्बेग | 15:43 PM | 17:27 PM |
| चर | 17:27 PM | 18:50 PM |
रात का चौघड़िया :
| रोग | 18:50 PM | 20:17 PM |
| काल | 20:17 PM | 21:43 PM |
| लाभ(काल रात्रि) | 21:43 PM | 23:09 PM |
| उद्बेग | 23:09 PM | 00:36 AM |
| शुभ | 00:36 AM | 02:02 AM |
| अमृत | 02:02 AM | 03:28 AM |
| चर | 03:28 AM | 04:54 AM |
| रोग | 04:54 AM | 06:21 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : आज का दिन कुछ अनिश्चित सा है ,आपको संवेदनशील लोगो से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा ǀयह समय सामना करने और फैसले लेने के लिए भी उपयुक्त है ǀआप जिन अवांछित स्थितियों से बचना चाह्ते थे ,आपको उनमें खींचा जाएगा ǀकुछ कठोर निर्णय लेने होंगें ǀहालाँकि आप दबाव में भी सही फैसले ले पायेंगे और कुल मिलाकर सब अच्छा होगा ǀ
वृषभ : आज आपको दूसरों पर विश्वास करना होगा ǀ यह आपका कोई करीबी या कोई दोस्त हो सकता है और वः आपकी किसी ऐसे विशेष काम में मदद करेगा जिससे आपके भविष्य पर काफी प्रभाव पड़ेगा ǀ लेकिन इसके लिए सबसे जरुरी यह होगा की आप उस व्यक्ति में विश्वास बनाये रखें ǀ आपको अपनी ही तरफ से विश्वास की पहल करनी होगी
मिथुन : आप पिछले कुछ समय से उपेक्षित महसूस कर रहे हैं लेकिन आज आप पर सबका ध्यान आएगा ǀ लाइमलाइट आप पर रहेगी और आप आसानी से इस अवसर का लाभ उठाकर खुद को साबित कर पायेंगे ǀ यह किसी नए दोस्त के मिलने,पुराने के सामने आने या कार्यस्थल की किसी स्थिति से सम्बंधित भी हो सकता है
कर्क : आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी ǀ यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है लेकिन इससे आपको वित्तीय लाभ भी होंगें ǀ इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा ǀ आप आज बहुत अच्छे मूड में हैं और आपकी आशावादिता और खुशमिजाजी से सभी प्रभावित होंगे ǀ दोस्तों और परिवार के साथ आनंद लें
सिंह : यह तो आप देख ही चुके की आकस्मिक प्रवृति पर आधारित फैसले कई बार सही साबित नही हुए हैं,इसीलिए यह जरूरी है कि आप अपने फैसले तर्क की कसौटी पर कसकर ही करें ǀ ऐसा करना और भी जरूरी है क्योंकि कोई ऐसा है जो आपका करीबी होते हुए भी आपके खिलाफ साजिश कर रहा है ǀअगर एक बार आप सोच समझकर कोई फैसला ले लें तो उसे कार्यान्वित करने में हिचकिचाएं नही।
कन्या : आपकी कोई ऐसी निजी घटना है जो आपको रोके हुए है और आपकी तरक्की की राह में बाधा बन रही है ǀअगर आप खुद को गंभीर मुसीबतों से बचाना चाहते हैं तो इन मुद्दों को सुलझा लें ǀ अपने रिश्तों की महत्ता समझने की कोशिश करें , अपने प्रयासों को रिश्तों की अहमियत देखकर ही निर्धारित करें।
तुला : आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है ǀकिसी छोटी सी बात पर भी आप उदास हो जायेंगे या पुराने बेह्तर समय को याद करने लगेंगे ǀकिसी पुराने दोस्त से संपर्क साधने की कोशिश कर सकते हैं ǀ आज आप अपनी वर्त्तमान समस्या को सुलझाने के लिए कोई संतोषजनक समाधान खोजने या किसी की तरफ दोस्ती का हाथ बढाने के मूड में हैं।
वृश्चिक : आपको अपनी स्थिति ,विशेषकर वित्तीय स्थिति पर अच्छी तरह विचार करने की आवशयकता है ǀ बहुत खर्च करने में आनंद आ सकता है लेकिन इससे आपके परिवार की वित्तीय स्थिति पर भी बुरा असर पड़ सकता है ,आपको यह जानना होगा ǀ जहां तक वित्तीय स्थिति का सवाल है,आपको ठंडे दिमाग से काम लेते हुए और परिजनों की बात भी सुननी चाहिए।
धनु : भौतिक सुविधाओं की ओर ध्यान देने के लिए यह काफी अच्छा समय है ǀ अपने सामाजिक जीवन का आनंद उठायें और ऐसे दोस्तों और परिचितों से भी बात करें जिनके सम्पर्क में आप लम्बे समय से नही रहे हैं ǀ आज अपने जाग्रति स्तर में भी बदलाव महसूस करेंगे,जो आपको अचानक ही अनुभव होगा ǀ इस समय अपने मन की बात सुनना ही उचित होगा
मकर : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा और बहुत से लोग आपको आपकी दयनीय स्थिति से निकालने के लिए हाथ बढ़ाएंगे ǀलेकिन आप इस स्थिति में किसी और की गलती की वजह से फंसें हैं,अबकी बार ऐसे लोगों से सावधान रहें ǀ आज आपको अपनी जीत का जश्न मनाना चाहिए ।
कुम्भ : आज दिनभर आपका मूड बदलता रहेगा लेकिन आपका भाग्य आपके साथ है ,इसका एक नुक्सान यह है कि आप भाग्य के भरोसे पर अधिक रह सकते हैं ǀ इस बात का ध्यान रखें कि इसके कारण परियोजनाओं की तैयारी में कोई कमी ना रहे ǀ वित्तीय फायदे तो होंगे किन्तु अनावश्यक खर्च ना करें ǀ वित्तीय लाभ का यह सिलसिला अधिक समय तक नही चलेगा।

