Horoscope : इन राशि पर भारी रहेगा मंगलवार का दिन, जाने आज का भविष्य
मेष : शुभ अंक 9, शुभ रंग सफेद दौड़धूप के चलते सेहत बिगड़ सकती है। वैभव के सामान पर खर्च की संभावना बनेगी। दुविधा की स्थिति बड़े फैसले लेने से रोकेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदार बढ़ेगी।
वृष : शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी जीवनसाथी के सहयोग से पारिवारिक समस्या दूर हो सकती है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता हो सकती है। कारोबार में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। मेहमानों की आवाजाही रहेगी।
मिथुन : शुभ अंक 4, शुभ रंग जामुनी तालमेल की कमी से चलते काम अटक सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में अनुभवी लोगों की सलाह लें। तरक्की की संभावना है। अपने संपकों का उपयोग कर अच्छा लाभ कमाएंगे।
कर्क : शुभ अंक 5, शुभ रंग नारंगी अधिकारियों से मेलजोल कार्यस्थल पर आपको वर्चस्व दिला सकता है। घरेलू मतभेद तनाव का कारण बन सकते हैं। कारोबारी लाभ संभव है। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे।
सिंह : शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से आप परेशानी महसूस करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव परेशानी बढ़ा सकता है। पारिवारिक आयोजन सुखद रहेंगे। मित्रों की मदद से बिखरे काम समेट लेंगे।
कन्या : शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा काम में देरी से लाभ मिलना मुश्किल है। जल्दबाजी में लिए फैसले से बाद में परेशानी हो सकती है। कुछ लोग भ्रमित करने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेंगी।
तुला : शुभ अंक 5, शुभ रंग स्लेटी : आत्मविश्वास के साथ शुरुआत करें, सफलता मिलेगी। आप कोई भी नया काम शुरू करने में हिचकेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। संतान के भाग्योदय से प्रसन्नता संभव है।
वृश्चिक : शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला अचानक किसी से मुलाकात भाग्योदयकारी हो सकती है। बाहरी लोगों के कारण पारिवारिक मामले सुलझना मुश्किल होगा। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। धैर्य रखें।
धनु: शुभ अंक 7, शुभ रंग आसमानी काम को लेकर दौड़धूप रहेगी। बच्चों की लापरवाही से परेशान हो सकती है। व्यापारिक सौदे लाभदायी हो सकते हैं। मांगलिक खर्च संभव है। सफलता के लिए आप दिनरात मेहनत करेंगे।
मकर : शुभ अंक 9, शुभ रंग फिरोजी तनाव से छुटकारा मिलेगा। लेनदेन के मामले उलझने से चिन्ता हो सकती है। वैचारिक गतिरोध दूर होने से राहत मिलेगी। भावनात्मक संबंध प्रगाढ़ होंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कुंभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल अनावश्यक चिन्ता बनी रहेगी। युवाओं को नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी। लोग धोखा देने की कोशिश करेंगे। काम अटकने से चिंतित रहेंगे। उच्च अध्ययन में सफलता मिल सकती है।
मीन : शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा : सेहत बिगड़ने से मन अशांत रहेगा। बढ़ता खर्च परेशानी का कारण बन सकता है। राजकीय मामले सुलझेंगे। अधीनस्थों के सहयोग से कार्यस्थल की व्यवस्था सुधर सकती है। साख बढ़ेगी।