Horoscope : मेष राशि के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते, जाने शुभ अंक
मेष : शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी : आज का दिन सफलता लेकर आएगा। परिणय संबंधों में नई शुरुआत हो सकती है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। धार्मिक आयोजन खुशी देंगे। काम को टालना नुकसानदायी रहेगा। शांत रहें।
वृष : शुभ अंक 2, शुभ रंग बादामी : आपको सुविधायुक्त माहौल से बाहर निकलकर काम करना होगा। अधिकारियों का सान्निध्य सफलता दिला सकता है। नए लोगों का साथ आपके कामकाज में निखार लाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मिथुन : शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी। नौकरी में रुकी पदोन्नति मिलने के आसार हैं। कार्यस्थल पर बदलाव की संभावना है। अपनों के कारण जरूरी काम रोकने पड़ सकते हैं।
कर्क : शुभ अंक 7, शुभ रंग गुलाबी : काम को समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे। साझेदारी में आपसी संवाद बनाए रखें, अच्छा लाभ मिलेगा। विद्यार्थी अपना पूरा ध्यान प्रतियोगी परीक्षा पर देंगे और बड़ी सफलता हासिल करेंगे।
सिंह : शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला साझेदारी में बड़े सौदे मिलने के आसार हैं। प्रणय संबंधों में सफलता मिलेगी। त्वरित गुस्सा नुकसान करा सकता है। वैभव के सामान पर खर्च करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी।
कन्या : शुभ अंक 2, शुभ रंग काला प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायी रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है। आत्मसम्मान को बनाए रखने के लिए स्वार्थी लोगों से दूरी रखें। अटके कामों को गति मिल सकती है।
तुला : शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद : कड़ी मेहनत और लगन से यह की बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी। युवाओं में नौकरी को लेकर असंतोष बढ़ सकता है। परिजनों की मदद से बिखरे काम समेट लेंगे।
वृश्चिक : शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी : खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। भाग्य अनुकूल रहने से आपके काम को नई पहचान मिलेगी। पारिवारिक आयोजन में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा।
धनु : शुभ अंक 7, शुभ रंग हराः आत्मविश्वास को बल मिलेगा। युवाओं को नौकरी के लिए दिए साक्षात्कार में सफलता मिलने की उम्मीद है। कानूनी मामलों को गंभीरता से लें। साझेदारी टूटने से नुकसान की आशंका है।
मकर : शुभ अंक 3, शुभ रंग काला कार्यस्थल की समस्या का समाधान हो सकता है। गोपनीय मामलों को गंभीरता से लें, खुलासे से नुकसान संभव है। बड़ों का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। सफर में सावधान रहें।
कुंभ : शुभ अंक 1, शुभ रंग बैंगनी आर्थिक स्थिति में सुधार के आसार हैं। कार्यक्षेत्र की अस्थिरता दूर होगी। आप अधिकारियों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे। लाभ के आसार बनेंगे। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।
मीन : शुभ अंक 9, शुभ रंग भूरा : कार्यों में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से निराशा बढ़ेगी। पाविारिक उत्सवों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। बुजुगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। महत्वपूर्ण मुद्दों को सुलझाने का पूरा प्रयास करेंगे।