Movie prime

Shanidev effect : शनिग्रह मध्यरात्रि को हो जाएंगे मार्गी, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

नवग्रहों में सबसे चमकीले और प्रभावी ग्रह माने जाने वाले शनि देव 28 नवंबर यानी शुक्रवार की मध्यरात्रि से मार्गी यानी सही दिशा में हो रहे हैं। ऐसे में शनि के सही दिशा में चलने के कारण कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है
 

नवग्रहों में सबसे चमकीले और प्रभावी ग्रह माने जाने वाले शनि देव 28 नवंबर यानी शुक्रवार की मध्यरात्रि से मार्गी यानी सही दिशा में हो रहे हैं। ऐसे में शनि के सही दिशा में चलने के कारण कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है और कई राशि पर इसका विपरित प्रभाव पड़ने वाला है।  ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार शनि के मार्गी होते ही प्रशासनिक, न्यायिक और सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिलेंगे।

रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे, उलझनें कम होंगी और आमजन के निर्णय अधिक स्पष्ट होंगे। लोगों की नए कार्यों में रुचि बढ़ेगी तथा न्यायिक दृष्टिकोण से सामाजिक जागरूकता का विस्तार होगा। धर्म और आध्यात्म से जुड़ाव भी गहरा होगा। शनि के मार्गी होने का यह काल सामाजिक, तकनीकी, धार्मिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में परिवर्तन लेकर आएगा।

ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया कि भारतीय ज्योतिष शास्त्र में किसी ग्रह का वक्री या मार्गी होना अलग-अलग प्रभाव देता है। ग्रह किस राशि में किस दृष्टि संबंध में है, उसके अनुसार प्रकृति और जनमानस पर असर पड़ता है। शनि इस समय मीन राशि में मार्गी हो रहे हैं और 26 जुलाई 2026 तक इसी अवस्था में रहेंगे। यह 8-9 माह का कालखंड नए शोध, विदेश नीति और भारतीय राजनीति में रणनीतिक परिवर्तनों को जन्म देगा।

विज्ञान के लिए अनुकूल

शनि की यह चाल भारत के अंतरिक्ष और रक्षा विज्ञान के लिए भी अनुकूल बताई गई है। भारतीय वायुसेवा तकनीक, रॉकेट विज्ञान और इसरो के उपग्रह प्रणालियों में महत्वपूर्ण सुधार और नवाचार की संभावनाएं मजबूत होंगी। इससे आने वाले वर्षों में भारत की वैज्ञानिक क्षमता और सुरक्षा ढांचा अधिक सुदृढ़ होगा।

तकनीकी और संचार क्षेत्र में बड़ा बदलाव

शनि के दृष्टि संबंध को नई खोजों का आधार माना जाता है।
मीन राशि के प्रभाव से तकनीकी संचार में मौजूद त्रुटियां दूर होंगी
नए सेगमेंट को विकसित करने की टेक्नोलॉजी उभरेगी
एआइ के कई पहलू स्पष्ट होंगे
अगले सात-आठ महीनों में तकनीकी संसाधनों में क्रांतिकारी परिवर्तन दिखाई देंगे
अंतरिक्ष अनुसंधान और रक्षा क्षेत्र को मिलेगी मजबूती

12 राशियों पर ऐसा रहेगा असर

ष: आंशिक राहत का अनुभव होगा, नए कार्य के लिए योजना बनाएंगे।
वृषभः लाभ की स्थिति स्पष्ट होगी, धन मिलेगा।
मिथुन : पदोन्नति के साथ आर्थिक राहत के रास्ते बढ़ेगे।
कर्क : मित्रों के माध्यम से सहयोग मिलेगा।
सिंह : तनाव और चिंता से राहत का अनुभव होगा।
कन्या : शांति का अनुभव होगा, सोच बदलेगी, नए कार्य कर सकेंगे।
तुला : शत्रुओं को परास्त करेंगे, नया मार्ग मिलेगा, आगे बढ़ेगे।
वृश्चिक : पूर्व का रुका कार्य इन 4 से 6 माह में पूरा हो सकता है।
धनुः शनि की अनुकूलता से चिंताओं का समाधान होगा।
मकर : रुके कार्य सफलता की और ले जाएगा।
कुंभ : अंतिम ढैय्या रुके कार्य की गति बढ़ाएगी।
मीन : मानसिक शांति व परिवर्तन का अनुभव होगा।

FROM AROUND THE WEB