Skip to main content

सुबह गर्म, दिन में भी तापमान बढ़ेगा, 4 दिन की चेतावनी, बीकानेर में गर्मी ने दी तकडी दस्तक, आधा राज्य हीटवेव की चपेट में

RNE Bikaner.

बीकानेर में गर्मी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन में तापमान अधिक रहने के कारण लोगों की आवाजाही भी अब कम हो गई है। शनिवार की रात गर्म थी और उसका असर रविवार की सुबह भी था। अब कॉलोनियों के पार्क की रौनक बढ़ गई है। इनमें बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं सुबह सुबह पहुंचने लगे हैं। मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या भी अब बहुत हो गई है।4 दिन हीटवेव की चेतावनी:

आज से राजस्थान में गर्मी तेज होने लगेगी। अगले 3 – 4 दिन राज्य के आधे से ज्यादा जिलों में हीटवेव चलने की संभावना है। जो 8 अप्रैल तक जारी रहेगी। 8 अप्रैल को 23 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।