Skip to main content

मौसम : उमस ने तापमान बढ़ाया, राज्य में गर्मी बढ़ी, पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय

** सात शहरों में तापमान 45 के पार
** दो दिन पश्चिमी विक्षोभ रहेगा
** बाद में तापमान बढ़ेगा

आरएनई, बीकानेर

उमस में बीकानेर के अधिकतम व न्यूनतम तापमान को बढ़ा दिया है। जिसका असर गुरुवार को सुबह भी दिखा। उमस के कारण मॉर्निंग वॉक करने वाले जल्दी थक रहे थे। चहल पहल भी सुबह कम थी। हल्की हल्की हवा जरूर चल रही थी।

सात शहर रहे गर्म
कल दिन में गर्मी ने खूब सताया। शाम को राज्य के कुछ जिलों में बारिश हुई जिससे राहत मिली। कल सबसे अधिक तापमान 46.7 श्रीगंगानगर में रहा। चूरू में 46.1, पिलानी में 46 डिग्री, करौली में 45.6 व संगरिया में 45.4 डिग्री तापमान रहा।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में दो दिन और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। उसके बाद मौसम साफ रहेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। 20 जून के बाद राज्य में मानसून की गतिविधि सक्रिय होगी।

बीकानेर में आज धूप निकलेगी
बीकानेर में आज मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहा तो न्यूनतम तापमान बढ़कर 31.8 डिग्री हो गया। रात इसी कारण गर्म रही।