
IAS आलोक नहीं रहे, राजस्थान ऊर्जा विभाग में थे एसीएस, दिल्ली में हुआ निधन!
RNE Bikaner.
दिल्ली से एक बुरी खबर आई है। यहां राजस्थान के सीनियर IAS आलोक का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। आलोक राजस्थान के ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव थे। वे बीकानेर सहित कई जिलों में कलेक्टर भी रह चुके थे।
ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक के निधन पर सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने दुख जताया है।
दरअसल वरिष्ठ IAS Alok का दिल्ली स्थित आवास पर रविवार देर रात निधन हो गया। वे 1993 बैच के IAS अधिकारी थे और राजस्थान प्रशासन में कई अहम पदों पर अपनी सेवा दे चुके थे। आलोक ने बूंदी, सवाई माधोपुर, बीकानेर, कोटा और उदयपुर जैसे महत्वपूर्ण जिलों में कलेक्टर के रूप में काम किया था। वे बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल ही दिल्ली जाकर आलोक की कुशलक्षेम पूछी थी।
उनके निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, ‘वे एक काबिल और समर्पित अधिकारी थे। ऊर्जा क्षेत्र में उनका योगदान राज्य के लिए अमूल्य रहा है। परमपिता श्रीराम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।