Skip to main content

JODHPUR के डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज की घटना , सीनियर डॉक्टर ने जहर खाया

RNE, STATE BUREAU

सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने ज़हर खाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। घटना जोधपुर के डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की है। जानकारी के अनुसार पीएसएम विभाग के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने अपने भाइयों से चल रहे संपत्ति के विवाद में जहर खा लिया। इसके बाद उनकी पत्नी ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

शास्त्रीनगर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के पीएसएम विभाग में कार्यरत 48 वर्षीय सीनियर रेजिडेंट तरुण कुमार अपनी पत्नी के साथ डीआरडीए कॉलोनी में रहते थे। शुक्रवार रात को अपने भाइयों के साथ चल रहे सपत्ति के विवाद में उन्होंने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उनकी पत्नी उन्हें एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार तड़के तीन बजे उनकी मौत हो गई।

बता दें कि तरुण कुमार मूलत भीनमाल के रहने वाले थे। तरुण संपत्ति के विवाद के चलते काफी समय से परेशान थे। उनका अपने भाइयों के साथ ही विवाद चल रहा था। उनके छोटे भाई जगदीश परमार ने 28 अप्रैल को भीनमाल थाने में एक मामला भी दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में कहा गया कि उसके दो पुत्रियां हैं, जिसके चलते मेरे भाई नरपत और डॉ. तरुण हमारी पुश्तैनी संपत्ति हथियाने की फिराक में हैं।

गत 28 अप्रैल को दोनों भाई मेरे घर में घुस गए और हमला कर दिया। जगदीश ने आरोप लगाया कि उसके कैंसर का आपरेशन हो रखा है। भाइयों ने उसी जगह पर वार कर लहुलूहान कर दिया। इस एफआईआर के बाद से डॉ. तरुण परमार तनाव में रहने लगे थे।