भारत की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल, कप्तान रोहित शर्मा ने लगाया अर्धशतक
Mar 7, 2024, 17:16 IST
आरएनई, बीकानेर। धर्मशाला में चल रहे भारत और इंग्लैंड के मध्य सीरीज के पांचवे और आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 1 विकेट खोकर 135 रन बनाये। इससे पहले इंग्लैंड की टीम 218 रनों पर आउट हो गई।
भारत की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल अर्धशतक बनाकर आउट हुवै। खेल समाप्ति के समय कप्तान रोहित शर्मा 52 पर व शुभमन गिल 26 रन पर नाबाद थे। भारत पहली पारी के हिसाब से अब इंग्लैंड से केवल 83 रन दूर है।






