
भारत ने एंटी – शिप मिसाइलों का सफल परीक्षण किया, भारत सुरक्षा तंत्र को लगातार मजबूत करने में सक्रिय
RNE Network.
रक्षा के क्षेत्र में भी भारत लगातार नई उपलब्धियां अर्जित करता जा रहा है। भारत इन उपलब्धियों के माध्यम से अपने सुरक्षा तंत्र को भी लगातार मजबूत करता जा रहा है। लगातार रक्षा के नए साधन बनाने और जुटाने का काम चल रहा है।
भारतीय नोसेना के युद्धपोतों ने हाल ही में अरब सागर में कई एंटी – शिप मिसाइलों का सफल परीक्षण किया है। इसका मकसद युद्धपोतों, हथियार प्रणालियों और नोसेनिकों की लंबी दूरी तक हमला करने की क्षमता को परखना था। स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक पोत ‘ एआईएनएस सूरत ‘ ने लक्ष्य पर सटीक हमला किया।