Skip to main content

INDIA VS BANGLADESH : भारत ने पहले दिन अश्विन के शतक से 339 रन 6 विकेट पर बनाए

RNE, SPORTS DESK. 

भारत ने चेन्नई में बंगला देश के खिलाफ आज शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में दिन का खेल समाप्त होने तक 339 रन बनाये, जिसमें आर अश्विन का नाबाद शतक 102 भी शामिल है। रविन्द्र जडेजा भी खेल समाप्ति के समय 86 रनों पर नाबाद थे।

इससे पहले टॉस जीतकर बंगला देश ने भारत को बल्लेबाजी करने के लिए कहा। भारत की खराब शुरुआत रही। एक समय 34 रन पर 3 विकेट गिर गये। इस स्थिति को जायसवाल व ऋषभ पंत ने संभाला। जायसवाल ने अर्धशतक लगाया। फिर भारत लड़खड़ाया। 134 पर 6 विकेट गिर गये। उसके बाद अश्विन व जडेजा ने पारी को संभाला। दोनों ने नाबाद 195 रन की साझेदारी की। अब भारत मजबूत स्थिति में है।

जडेजा को किया ज्वाइन : 

रविचंद्रन अश्विन गुरुवार को 1000 रन बनाने और 100 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बनकर रवींद्र जडेजा के साथ एक खास क्लब में शामिल हो गए। 38 वर्षीय ऑलराउंडर आर. अश्विन अपनी कैरम बॉल के लिए जाने जाते हैं।

लेकिन आज से वे इस क्लब में शामिल होने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर के तौर पर जाने जाएंगे। गौतलब है की उन्होंने इस साल की शुरुआत में रांची में इंग्लैंड के खिलाफ अपने चौथे टेस्ट के दौरान 100 विकेट हासिल किए थे। और आज बांग्लादेश के खिलाफ उनके वीकेट की संख्या कुल 174 हो गई है।