भारत की कूटनीतिक रणनीति, पाक के खिलाफ समर्थन जुटाने की कोशिश
Apr 25, 2025, 11:06 IST
RNE Network. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत सरकार के तेवर पाकिस्तान को लेकर तीखे हैं। भारत एक तरफ जहां पाक के खिलाफ कड़े निर्णय लगातार ले रहा है, वहीं कूटनीति स्तर पर भी सक्रिय है। दुनिया के दूसरे देशों को भारत इस आतंकी गतिविधि के बारे में जानकारी देकर विश्व पटल पर अपने लिए समर्थन भी जुटा रहा है।
कल भारत ने करीब 20 देशों के शीर्ष राजनयिकों को पहलगाम हमले और भारत के रुख के बारे में जानकारी दी। इन देशों में अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, ईयू, कतर, जापान, चीन, जर्मनी, फ्रांस, इंडोनेशिया, मलेशिया, संयुक्त अरब अमीरात और नॉर्वे शामिल है। इन देशों को राजनयिकों को भारत ने हमले के तमाम सबूत दिखाए और भारत के निर्णयों की भी जानकारी दी।




