भारत की लीड 322 रनों की
Feb 17, 2024, 17:20 IST
आरएनई, बीकानेर। भारत व इंग्लैंड के मध्य राजकोट में चल रहे तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 2 विकेट खोकर 196 रन बना लिए। भारत की लीड 322 रनों की हो गई है।
भारत की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने नाबाद शतक बनाया है। उसके बाद कमर में खिंचाव के कारण वे रिटायर्ड हर्ट हो गये। खेल की समाप्ति के समय शुभमन गिल 65 व नाइट वॉचमेन कुलदीप यादव 3 रनों पर नाबाद थे।
भारत की दूसरी पारी में रोहित शर्मा व रजत पाटीदार आउट हुए हैं। आज सुबह इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी शुरू की मगर पूरी टीम 319 रन बनाकर आउट हो गई। सिराज ने 4 विकेट लिये।






