Skip to main content

ICC Women’s T-20 World Cup : भारत ने अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के विरूद्ध 58 रन से गंवाया

RNE,SPORTS DESK. 

दुबई में खेले गए महिला विश्वकप 2024 के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।न्यूजीलैंड ने कप्तान सोफी डिवाइन के शानदार नाबाद 57 रन की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 160 रनों का स्कोर खड़ा किया।

भारत की ओर से रेणुका सिंह को 2, अरुंधती रेड्डी व आशा शोभना को 1-1 सफलता मिली। जवाबी पारी में भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर(15) के अलावा कोई भी बल्लेबाज(batter) 15 रन के स्कोर तक नही पहुंचा।

न्यूजीलैंड के गेंदबाज रोजमेरी मैर (4 विकेट) व ताहूहू (3 विकेट) के सामने भारतीय पारी 102 रन पर सिमट गई।

  • प्लेयर ऑफ द मैच सोफी डिवाइन को चुना गया।
  • भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान से 6 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे होगा।