Skip to main content

प्रशासन और ट्रस्ट ने दर्शन के लिए विशेष प्रबंध किए

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

केदारनाथ के पट खुलते ही वहां पहुंचने वाले श्रद्धालु1ओं की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो गई है। राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या धाम जाने वाले भक्तों के बाद सर्वाधिक भक्त केदारनाथ पहुंच रहे है और भोले के दर्शन कर रहे हैं।

चार दिन पहले ही मंदिर में दर्शन आरम्भ हुवै थे। केदारनाथ मंदिर ट्रस्ट के अनुसार इन चार दिनों की अवधि में देश के अलग अलग हिस्सों से आये एक लाख से अधिक भक्तों ने मंदिर में दर्शन कर लिए हैं। भक्तों के आने का सिलसिला लगातार जारी है।

केदारनाथ में दर्शन करने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होता है ताकि प्रशासन व मंदिर ट्रस्ट को भक्तों के लिए इंतजाम करने में आसानी रहे। प्रशासन और ट्रस्ट ने दर्शन के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। लगातार रजिस्ट्रेशन भी जारी है। कई लोग दर्शन की कतार में है।