Skip to main content

परशुराम कुंड में चिरंजीवी परशुराम की मूर्ति स्थापना, 54 फीट ऊंची पंचधातु मूर्ति का कार्य प्रारंभ

  • ज्ञान और पराक्रम के प्रतीक परशुराम तीर्थ के विकास से देश और सशक्त होगा -अर्जुनराम मेघवाल

RNE Network.

आज अरुणाचल प्रदेश स्थित परशुराम कुण्ड पर समरसता के देवता चिरंजीवी भगवान परशुराम के चरणों की विधिपूर्वक स्थापना कर बड़ा संदेश दिया देश के विधि व न्याय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने।

न्याय मंत्री ने मूर्ति स्थापना की विधिवत शुरुआत की। तीर्थ क्षेत्र में आपने पौधारोपण भी किया। नवनिर्मित सभागार में मौजूद नागरिकों को संबोधित करते हुए आपने क्षेत्र के समग्र विकास हेतु केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक चेतना व एकता की दिशा में यह प्रकल्प महती भूमिका निभायेगा। मौके पर स्थानीय विधायक श्री चाऊ जिगनू नामचूम की गौरवमयी उपस्थिति रही। विप्र फाउंडेशन द्वारा यहाँ 54 फिट ऊँची पंचधातु की मूर्ति स्थापित की जा रही है। महंत हरिशरण दास जी के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन उपरांत आज से स्थापना कार्य आरम्भ हुआ।

इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीयजन व आसपास के क्षेत्रों से ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे। मूर्ति प्रतिष्ठा समिति के संयोजक, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमेश्वर शर्मा सालासर ने कहा कि विगत चार वर्षों से संस्था के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत अब रंग लाने लगी है। इस मौके पर विप्र फाउंडेशन के श्री रमेश शास्त्री, संजय त्रिवेदी, कौशल शर्मा, रघु शर्मा ने मंत्रीजी का स्वागत किया।