Skip to main content

ISRO SUN MISSION : दिन में छा जायेगा अंधेरा, आदित्य एल1 की कड़ी परीक्षा

RNE, NETWORK .

54 साल बाद आज इस साल का पहला पूर्ण सूर्यग्रहण पड़ने वाला है। इसरो आज सन मिशन के तहत इसरो सूर्य के भौतिक व्यवहार और किरणों की गति पर अपनी पेनी नज़र रखेगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान पूरी दुनिया में अंधेरा छा जाएगा और सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक ही रेखा में होंगे… तब भारत का आदित्य एल1 अपना कमाल दिखाएगा।

जी हां, इसरो का आदित्य एल1 सोमवार यानी 8 अप्रैल को पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य के व्यवहार और किरणों पर नजर रखेगा। इस दौरान सूर्य कुछ देर के लिए चंद्रमा से पूरी तरह ढक जाएगा, जिससे कई देशों में पूर्ण अंधकार का क्षण आ जाएगा। सूर्य ग्रहण भारतीय मानक समय के अनुसार 9:12 PM पर शुरु होगा, जो कि 10:08 PM तक अपने चरम पर होगा और लगभग 4 घण्टे बाद 9 अप्रैल को रात्रि 2:22 AM पर खत्म होगा।

दिन में छा जायेगा अंधेरा

आज यानी 8 अप्रैल को पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान, सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाएंगे, जिससे दिन के समय अंधेरा हो जाएगा, क्योंकि चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक देगा।

सूर्य कुल चार मिनट तक ढका रहेगा, इस दौरान इसकी रहस्यमयी बाहरी परत रोशन रहेगी। बता दें कि पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है और सूर्य के चेहरे को पूरी तरह से ढक देता है।

सौर मिशन की एक कड़ी

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य एल1, जो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का पहला सौर मिशन है, पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य को ट्रैक करने की स्थिति में है। आदित्य एल1 सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य पर नजर रखेगा और इस दौरान सूर्य के व्यवहार को समझने की कोशिश करेगा। इससे इसरो को तारे के क्रोमोस्फीयर और कोरोना यानी किसी तारे के वायुमंडल की सबसे बाहरी परत की अध्ययन करने में मदद मिलेगी।