Skip to main content

मौसम: हवाओं के पीछे गर्मी से शुरू हुई सुबह, दिन में भी गर्मी रहेगी, बारिश के आसार नहीं

  •  दो दिन और गर्मी का अलर्ट
  •  पश्चिमी राजस्थान पूरी तरह से शुष्क रहा

आरएनई, बीकानेर

गुरुवार की सुबह का मौसम ने खुले आकाश से स्वागत किया। हल्की हवाओं के कारण मौसम थोड़ा कम गर्म था। रात को चली हवा सुबह तक भी चल रही थी। मगर उमस इस हवा के पीछे साफ साफ गर्म दिन का अहसास करा रही थी। आज का दिन भी कम गर्म होता प्रतीत नहीं होता। उमस परेशान करेगी। अभी राज्य में दो दिन गर्मी से छुटकारे की उम्मीद नजर नहीं आती।

दो दिन तेज गर्मी का अलर्ट
दो दिन प्रदेश में गर्मी का असर रहने वाला है। श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों में गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट घोषित किया है। वहीं भरतपुर, धौलपुर, करौली जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में वार्म नाइट बीकानेर, जयपुर, जोधपुर संभाग में कहीं कहीं दर्ज हुई है। अगले 24 घन्टों में बीकानेर सहित कई संभागों में 42 से 44 डिग्री तापमान रहने की संभावना है और हवाएं भी चलेगी।

रात गर्म, दिन शुष्क रहेगा
कल रात गर्म रही और आज भी रात को गर्मी रहने की संभावना है। कल दिन का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री रहा। मगर न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री तक जा पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा।