Skip to main content

महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी भुवनेश्वर पहुंची,रथ यात्रा में होंगी शामिल

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

पुरी में आज से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत होगी। आषाढ़ मास की द्वितीया को होने वाले इस श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के आयोजन में देश विदेश से लगभग 10 लाख श्रद्धालु भाग लेंगे। जो पुरी पहुंचने लगे हैं।

वहीं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भुवनेश्वर पहुंच चुकी है। पुलिस पहली बार एआई कैमरों और ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। इससे भीड़ का पता लगाने, वाहन की गिनती करने और सही समय पर सही जानकारी प्राप्त करने की दिशा में मदद मिलेगी। आज भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा लाखों भक्तों को सीधे दर्शन देंगे।