Skip to main content

BIKANER : आदि गणेश में महायज्ञ की पूर्णाहुति, कोटगेट पर द्वार गणेश पूजन

RNE Bikaner.

आदि गणेश मंदिर में तड़के चार बजे उद्घोष लगा, गजानन्द भगवान की जय। इसके साथ भक्तों की पूरी टीम जुटी गई गजानन्द भगवान के अभिषेक में। प्रतिमाओं को नहलाया जा रहा था साथ ही चल रहा था मंत्रोच्चार “ॐ गं गणपतये नमः।”

पंडित विजय श्रीमाली, सुनील व्यास और जितेन्द्र श्रीमाली के सान्निध्य में मंत्रोंच्चारण के साथ भगवान गजानंद का दूध, दही, घी, शहद, चीनी, पंचामृत, केशर, मानसरोवर से लाए जल से अभिषेक किया गया। अभिषेक होते ही शुरू हो गया जप-तप का दौर और 12 बजने से पहले मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ज्योंहि 12 बजे शुरू हो गई आरती। साथ ही 3101 किलो भोग गणेशजी के लगाया गया।

सुबह से शाम तक चले भजन, पूजन के दौर और संध्या आरती के बाद रात को भक्ति संगीत संध्या का आगाज हो गया। इसमें राजेन्द्र व्यास, अशोक बांठिया, मनोज बिस्सा, सोमदत पुरोहित, रामसा व्यास,कैलाश पारीक सहित कलाकार भजनों की प्रस्तुति दी।

आयोजन को लेकर भक्त मंडल के खेमचंद सोनी,गोपाल रंगा, किशन व्यास, दीपक पारीक,श्याम सुंदर,राजेश स्वामी,नितेश बिन्नाणी,जुगल,गोविंद पारीक ,पवन बागड़ी,राजकुमार खड़ेलवाल,मदन सुथार, नरेश आचार्य सहित सदस्य सेवा कार्य में जुटे।

कुछ इसी तरह जूनागढ़ के गढ़ गणेश। लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर के प्राचीन गढ़ गणेश, नथूसर गेट के बाहर बड़ा गणेशजी, इक्कीसिया गणेश जी, कान गणेश जी, सट्टा बाजार के गणेश जी, मोहता धर्मशाला के गणेशजी सहित सभी गणेश मंदिरों में भगवान गणपति का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।

घर-घर द्वार पूजन :

मंदिरों में जहां महाआरती में सैकड़ों शामिल हुए वहीं हर घर में गणेशजी का खास पूजन हुआ। खासतौर पर मुख्यद्वार पर बने द्वार गणेश की धूमधाम से पूजा की गई।

इसी कड़ी में बीकानेर के कोटगेट को शहर का द्वार मानते हुए यहां स्थापित नगर रक्षक गणेशजी की धूमधाम से पूजा की गई। इसके लाइक बकायदा क्रेन नुमा मशीन मँगवाई गई जिस पर चढ़कर पुजारी ने द्वार गणेश के शृंगार किया। भोग लगाया।

 

जोशीवाड़ा में गणेश महोत्सव का आगाज :

जोशीवाडा के हनुमान मंदिर में आज से 90 वा गणेश महोत्सव का आरंभ दोपहर पूजन आरती के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम से जुड़े रामेश्वर जोशी एवं रमेश आचार्य ने बताया कि आज प्रथम दिन राजेन्द्र जोशी ने सपत्नीक पूजा करवाई। इस अवसर पर मौहल्ले के गणमान्य लोग एवं पूर्व पार्षद एवं हनुमान ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रेम रत्न जोशी, गौरी शंकर व्यास, अशोक थानवी, रविन्द्र जोशी, दिनेश आचार्य, हरि किशन जोशी सहित धर्मपरायण महिलाए भी उपस्थित थीं।

महाराष्ट्र की तर्ज पर सबसे पहले बीकानेर में गणेश महोत्सव की शुरुआत जोशी वाड़ा मे हुई।उस समय इसकी स्थापना राजस्थान के पूर्व ला सेकेट्री एवं जोशी वाड़ा निवासी दुर्गा शंकर आचार्य के साथ मौहल्ले के मौजिज लोगों द्वारा की गई।जो आज भी अनवरत जारी है। गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक प्रतिदिन सुबह शाम आरती एवं भजन संध्या का आयोजन होगा।

भाजपा नेता आचार्य के घर बिराजे ईको फ्रेंडली बाल गणेश : 

भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के निवास स्थान पर अहमदाबाद से विशेष रूप से मंगवाई गई मिट्टी से निर्मित पूर्णतया इको फ्रेंडली बाल गणेश प्रतिमा की धूमधाम से स्थापना के साथ ही गणेशोत्सव का आगाज किया गया।

डॉ. आचार्य ने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझते हुए गत कई वर्षों से उनके निवास स्थान पर मुंबई और अहमदाबाद से मिट्टी से निर्मित पूर्णतः इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। शनिवार को गणेश प्रतिमा स्थापना के दौरान वरिष्ठ शिक्षक नेता रवि आचार्य, जयन्त, मनीष, गवरा, वीणा, अदिति, दृष्टि, सोमांशु, आदित्य, ऋषभ, पंडित शिव भगवान व्यास, गजानन्द शर्मा, रामदेव गौड़, लोकेश शर्मा, नेहा राजपुरोहित, प्रेरणा गौड़ सहित अन्य मौहल्लेवासी उपस्थित रहे।

रत्ताणी व्यासों के चौक में गणेश महोत्सव शुरू : 

रत्तानि व्यास युवा चौक समिति द्वारा आयोजित 30वें 10 दिवसीय गणेश महोत्सव रत्तानि व्यासों के चौक में शुरआत हुई। पहले दिन की पूजा शरद व्यास ने सपत्नी की ओर 51 kg लडु का भोग चढ़ाया। बच्चों ने केक काटकर भगवान गणेश का जन्मदिन मनाया। संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत ने बताया के 10 दिवसीय इस महोत्सव में छोटे बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा और गनेश जी के 56 भोग,जन्मष्टमी, फल,नारियल,फूल आदि का श्रृंगार किया जाएगा। कार्यक्रम का संयोजन रेड व्यास, पूनमचंद व्यास, अमनकान्त, तरुण,प्रभात,आशीष जोशी, माधव,कार्तिक, गौरव,वीरकान्त,रुद्र,रमन,दीपक आदि ने किया।