Skip to main content

डॉक्युमेंट्री रिलीज ‘घर तो नाम है.. ‘, लोकार्पण-अगनसिनान, खास व्याख्यान-भारतीय नाट्य परंपरा

  • ‘डॉ अर्जुन देव चारण- घर तो नाम है एक भरोसे का’ डाक्यूमेंट्री आज रिलीज होगी
  • ‘भारतीय नाट्य परंपरा’ पर महत्ती व्याख्यान
  • ‘अगनसिनान’ पर आलोचनात्मक पुस्तक का लोकार्पण

RNE Special Desk. 

अगर कहा जाये कि Jaipur जवाहर कला केंद्र के  ‘ कृष्णायन ‘ में आज की शाम डॉ अर्जुन देव चारण के नाम होगी तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी। वजह, इस शाम JKK में डॉक्टर चारण पर केंद्रित कई आयोजन एक साथ होंगे। इन आयोजनों में शिरकत करने सिर्फ राजस्थान ही नहीं देश के कई हिस्सों के कला, साहित्य प्रेमी जयपुर पहुंच चुके हैं या पहुंच रहे हैं।

अब सबसे पहले एक नजर खास आयोजन पर :

डॉ. चारण आज एक महत्वपूर्ण व्याख्यान देंगे, जिसका विषय होगा  ‘भारतीय नाट्य परंपरा ‘। वे इस विषय पर अधिकृत शोधकर्ता हैं। उन्होंने नाट्य शास्त्र की हिंदी में टीका की है और वो ‘ पंचम वेद ‘ के नाम से पुस्तकाकार रूप में प्रकाशित भी हुई है। इस आयोजन में साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के सचिव के श्रीनिवास राव भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार गजेसिंह राजपुरोहित करेंगे।

डॉ. चारण पर बनी डाक्यूमेंट्री होगी रिलीज : 

इस आयोजन में साहित्य अकादमी, नई दिल्ली की तरफ निर्मित डाक्यूमेंट्री ‘ डॉ अर्जुन देव चारण- घर तो नाम है एक भरोसे का ‘ को रिलीज भी किया जायेगा। इस डाक्यूमेंट्री का निर्देशन साहित्यकार, कला समीक्षक डॉ राजेश कुमार व्यास ने किया है। फिल्म सेंसर बोर्ड से इस फिल्म को पास भी कराया गया है।

पुस्तक का लोकार्पण :

जवाहर कला केंद्र, जयपुर, संवळी साहित्य संस्थान, जोधपुर व नट साहित्य संस्कृति संस्थान, बीकानेर के इस आयोजन में डॉ अर्जुन देव चारण की चर्चित राजस्थानी काव्य पुस्तक ‘ अगनसिनान ‘ पर डॉ मंगत बादल लिखित आलोचनात्मक पुस्तक का लोकार्पण भी होगा।