Skip to main content

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन बने जेएमएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिबू सोरेन को चुना गया संस्थापक संरक्षक, राष्ट्रीय अधिवेशन में हुए चुनाव

RNE Network.

झारखंड में जेएमएम का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ। जिसमें संगठनात्मक रूप से पार्टी में बड़ा परिवर्तन हुआ है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अधिवेशन में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।वहीं जेएमएम के संस्थापक शिबू सोरेन को संस्थापक संरक्षक पद पर चुना गया है। पहले वे राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, मगर काफी समय से शिबू सोरेन ‘ गुरुजी ‘ अस्वस्थ चल रहे हैं। इस कारण पार्टी की कमान अब हेमंत सोरेन को दी गई है। चुनाव के समय गुरुजी शिबू सोरेन भी अधिवेशन में उपस्थित थे। अध्यक्ष चुने जाने के बाद हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन ने गुरुजी से आशीर्वाद लिया।