Skip to main content

Jodhpur : श्मशान में मधुमक्खियों का हमला, शव छोड़ भागे

RNE Jodhpur.

राजस्थान के जोधपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 21 वर्षीय युवक की दुखद मौत के बाद अंतिम संस्कार करने गए लोगों को शव छोड़कर श्मशान से भागना पड़ा। लगभग दो घंटे बाद लोग हिम्मत कर लौटे। शव को दूसरी जगह ले गए और दाह संस्कार किया।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें 👇👇👇:

मामला यह है :

देवराज नगर निवासी जेठूसिंह के पुत्र देवीसिंह (21) का मंगलवार को निधन हो गया बुधवार को शवयात्रा श्मशान घाट पर पहुंची। वहां मधुमक्खियों का छत्ता था। दाह संस्कार की हांडी का धुआं छत्ते तक पहुंचा तो मधुमक्खियों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। मक्खियों के हमले में धनेसिह, हरिसिंह, आईदानसिंह समेत कई घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।

पॉलीथिन, मच्छरदानियां ओढ़कर बचे :

मक्खियों के हमले से अफरा तफरी मच गई। लोगों ने पास के बाबा रामदेव मंदिर में शरण ली। इसके बाद पॉलीथिन और मच्छरदानियां ओढ़कर करीब दो घंटे बाद वापस आए। हिम्मत जुटाकर शव के पास पहुंचकर कुछ दूरी पर अंत्येष्टि की व्यवस्था कर अंतिम संस्कार किया।