Movie prime

पत्रकार और मशहूर लेखक प्रीतीश नन्दी का निधन, कवि, फिल्म निर्माता भी थे नन्दी

 
RNE Network प्रसिद्ध कवि, फिल्म निर्माता, लेखक व पत्रकार प्रीतीश नन्दी का कल निधन हो गया। साहित्य व पत्रकार जगत के साथ फिल्म जगत के लिए भी यह बहुत बड़ी क्षति हुई है। पत्रकार और मशहूर लेखक प्रीतीश नन्दी का निधन, कवि, फिल्म निर्माता भी थे नन्दीकल उनका निधन दक्षिण मुंबई स्थित उनके निवास पर हुआ। अभिनेता अनुपम खेर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में नन्दी के निधन की जानकारी दी। प्रीतीश नन्दी को 1977 में पदमश्री, 2008 में कर्मवीर पुरस्कार, 2012 में मानवतावादी पुरस्कार मिला, उनको अन्य कई पुरस्कार भी मिले थे। उनके निधन से साहित्य व कला जगत में शोक की लहर छा गई। नन्दी के निधन पर ब्रजरतन जोशी, मधु आचार्य ' आशावादी ', गजेसिंह राजपुरोहित, मंगत बादल, नगेन्द्र किराडू, किरण बादल, कृष्ण कुमार आशु आदि ने शोक जताया है। पत्रकार और मशहूर लेखक प्रीतीश नन्दी का निधन, कवि, फिल्म निर्माता भी थे नन्दी पत्रकार और मशहूर लेखक प्रीतीश नन्दी का निधन, कवि, फिल्म निर्माता भी थे नन्दी  

FROM AROUND THE WEB