
पुणे में कर्नाटक की बसों पर कालिख पोती, नारे लिखे, बस परिसंचालन में बाधा, वजह भाषाई विवाद
RNE Network
कर्नाटक व महाराष्ट्र के मध्य भाषाई विवाद गहराता जा रहा है। इस विवाद का असर परिवहन बसों के संचालन पर पड़ रहा है। कर्नाटक के एक कंडक्टर के मराठी न बोलने से विवाद हुआ, जिसकी पिटाई कर दी गई। इस हालत में महाराष्ट्र ने अपनी बसों का परिसंचालन बंद कर दिया था।भाषा विवाद के बीच शिव सेना ( यूटीबी ) कार्यकर्ताओं ने पुणे में कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों पर कालिख पोतकर मराठी समर्थक नारे लिख दिए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। शनिवार को कोल्हापुर में कर्नाटक की बस पर कालिख पोती गई थी।