Skip to main content

सुनीता केजरीवाल की मेगा रोड शो से हुई राजनीति में एंट्री, संभाली दिल्ली की कमान

लोकसभा चुनाव

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आज से ही दिल्ली में चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाल लिया है। अरविंद केजरीवाल अभी दिल्ली आबकारी घोटाले के मामले में तिहाड़ जेल में बंद है।

उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अब से कुछ देर पहले पूर्वी दिल्ली में आप उम्मीदवार के पक्ष में रोड शो शुरू कर दिया है। दिल्ली की सभी सातों सीटों पर वे प्रचार करेंगी। दिल्ली में कांग्रेस व आप मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस यहां 3 और आप 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।