Skip to main content

स्काउट गाइड विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

RNE, BIKANER.

सागर रोड स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में बुधवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। प्राचार्य महिपाल सिंह और उप प्राचार्य कमला ने ऐतिहासिक जानकारी दी।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा शिक्षिका श्रीमती बिंदु के निर्देशन में लघु नाटिका प्रस्तुत की गई जिसमें विभाजन के दौरान लाखों लोगों की पीड़ाओं और दुखों को उजागर किया गया। प्राचार्य महिपाल सिंह, उप प्राचार्या कमला, शिक्षिका बिंदु ने विचार रखे। 

स्काउट गाइड विद्यार्थियों को सम्मानित किया

सागर रोड स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में बुधवार को विद्यालय की राज्य पुरस्कार प्राप्त स्काउट गाइड विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्राचार्य श्री महिपाल सिंह और उप प्राचार्या श्रीमती कमला ने प्रमाण पत्र देकर विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

इस अवसर प्राचार्य महिपाल सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड का मूल उद्देश्य हर व्यक्ति के मन में सेवा और समर्पण की भावना का विकास करना है अतः स्काउट गाइड विद्यार्थियों को हमेशा सेवा कार्यों में समय देना चाहिए।

 

स्काउट प्रभारी प्रदीप शर्मा और गाइड प्रभारी पूनम यादव ने स्काउट गाइड की उपलब्धियां के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 16 विद्यार्थियों को राज्य पुरस्कार मिला। इस अवसर पर शिक्षक जगदीश प्रसाद सोनी ने विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा महाभियान के बारे में जानकारी दी और घर पर तिरंगा फहराने की शपथ दिलाई।