Movie prime

03 Suspended : आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने 03 को सस्पेंड किया, RSGSM डिपो में गड़बड़ी

 

RNE Jaipur-Sikar. 

राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल्स (RSGSM) के सीकर स्थित डिपो में सामने आई अनियमितताओं के मामले में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने आरएसजीएसएम के महाप्रबंधक, जयपुर की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है। निलंबित कर्मचारियों में डिपो प्रभारी एवं आबकारी निरीक्षक नवीन कुमार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी नाहर सिंह तथा सिपाही दुर्गाप्रसाद गुर्जर शामिल हैं।

विभागीय आदेश के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान तीनों कर्मचारियों का मुख्यालय उदयपुर निर्धारित किया गया है। मामले में डिपो संचालन और कार्यप्रणाली से जुड़ी अनियमितताओं की जांच के बाद यह कदम उठाया गया है।

आबकारी विभाग के इस निर्णय को प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विभागीय स्तर पर मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जा सकती है।

FROM AROUND THE WEB