संघ के शताब्दी वर्ष में प्रचारकों पर आधारित 100 वीडियो श्रृंखला का होगा लोकार्पण
Jul 2, 2026, 07:35 IST
RNE Network.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का यह शताब्दी वर्ष चल रहा है। इस वर्ष में आरएसएस की तरफ से कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। अनेक स्थानों पर व्याख्यान आयोजित हुए हैं , वहीं कई नए कार्यक्रम भी आरम्भ किये गए हैं। सामाजिक समरसता पर भी महत्त्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है।

बड़े आयोजनों के स्थान पर संघ सब जगहों पर छोटे छोटे कार्यक्रम आयोजित कर जनता तक पहुंचने का काम कर रहा है। संघ के कार्यों व उद्देश्यों को आम आदमी तक पहुंचाने के प्रयास वृहद स्तर पर आयोजित हो रहे हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत कल शुक्रवार को संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रचारकों के जीवन और योगदान पर आधारित 100 वीडियो की श्रृंखला का लोकार्पण करेंगे। इसका उद्देश्य प्रचारकों के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

