12 वीं फेल होने पर छात्र ने दी जान, फेल होने के तनाव को झेल नहीं सका 17 वर्षीय छात्र
Apr 3, 2026, 10:21 IST
RNE Network.
कोटड़ा के मांडवा थाना क्षेत्र के उमरी पादर में 12 वीं के एक छात्र ने कीटनाशक पीकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार उमर पादरी निवासी नरेश पुत्र मसरू राउमावि जुड़ा की 12 वीं कक्षा में पढ़ता था। उसकी उम्र 17 वर्ष थी।
हाल ही में जारी हुए परीक्षा परिणाम में नरेश फेल हो गया था, इससे वह तनाव में था। मंगलवार दोपहर वह घर से दूर जंगल में चला गया। जहां नरेश ने कीटनाशक पी लिया। रात तक नरेश नहीं लौटा तो परिजन और आसपास के ग्रामीणों ने बुधवार सुबह खोजबीन शुरू की। इस दौरान जंगल मे एक पेड़ के नीचे नरेश का शव मिला।

