Movie prime

World Athletics Championships 2025 : नीरज चोपड़ा समेत 19 भारतीय खिलाड़ी भाग ले रहे, मेडल की उम्मीदें बढ़ीं

 

RNE Network.

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 आज से जापान के टोक्यो शहर में शुरू हो रही है। टूर्नामेंट आज से 21 सितंबर तक खेला जाएगा। भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा 17 सितंबर को क्वालिफिकेशन राउंड में नजर आएंगे, वे जापान पहुंच चुके हैं।

v

टूर्नामेंट के लिए भारत ने अलग-अलग इवेंट्स के लिए 19 प्लेयर्स का स्क्वॉड, जापान भेजा है। नीरज ने 2023 में गोल्ड जीता था। इतिहास में पहली बार मेंस जैवलिन थ्रो इवेंट में भारत के 4 प्लेयर्स हिस्सा लेंगे। नीरज के अलावा सचिन यादव, यशवीर सिंह और रोहित यादव ने भी टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया है।

डबल ओलिंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने 2023 में बुडापेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था, अब वे अपना टाइटल डिफेंड करने के लिए उतरेंगे। भारत के 19 प्लेयर्स के स्क्वॉड में युवा स्प्रिंटर अनिमेश कुजुर से भी मेडल जीतने की उम्मीद है। वे वर्ल्ड चैंपियनशिप के मेंस 200 मीटर स्प्रिंट इवेंट में क्वालिफाई करने वाले भारत के पहले ही प्लेयर हैं। वे भी 17 सितंबर को ही रेस करते नजर आएंगे।